हरियाणा

लोसुपा की सरकार बनते ही नारायणगढ़ क्षेत्र के हजारों युवाओं को रोजगार के साथ जोड़ा जायेगा – गुलशन सैनी

सत्य खबर, नारायणगढ़ (सरिता धीमान) – नारायणगढ़ विधानसभा से लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी प्रत्याशी गुलशन सैनी ने रविवार को हल्का नारायणगढ़ के गांव रतनहेड़ी, कपूरी, बिलपुरा, बड़ा खुड्डा, मंगलई, छोटा खुड्डा, सलारहेड़ी, रोलों, भड़ौग, जौली, पुलेवाला, फतेह गढ़, जटवाड़, अम्बली, पूजा विहार व वालिया मौहल्ला नारायणगढ़ में जनसभाओं को सम्बोधित किया। सभी गांवों में पहुंचने पर लासुपा प्रत्याशी गुलशन सैनी का लोगों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। जनसभाओं को सम्बोधित करते हुए गुलशन सैनी ने कहा कि भाजपा अपने पांच वर्ष के शासनकाल में एक भी वायदे पर खरी नहीं उतरी। भाजपा की जनविरोधी नीतियों के कारण प्रदेश के सभी वर्गों के लोग परेशान हैं और अब बदलाव चाहते हैं।

Liquor: हरियाणा के फतेहाबाद में पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 40 लाख से ज्यादा का अवैध शराब जब्त
Liquor: हरियाणा के फतेहाबाद में पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 40 लाख से ज्यादा का अवैध शराब जब्त

सैनी ने कहा कि प्रदेश में लोसुपा की सरकार बनते ही नारायणगढ़ क्षेत्र के हजारों युवाओं को रोजगार के साथ जोड़ा जायेगा ताकि बेरोजगारी की समस्या का समाधान हो सके। उन्होंने कहा कि सरकार बनते ही पहली कलम से नारायणगढ़ को जिला बनाया जायेगा व सर्व समाज के हित में योजनाएं लागू की जायेंगी। उन्होंने कहा कि सभी जातियों की गणना करवाकर संख्या में हिसाब से सरकारी नौकरियों में 100 प्रतिशत आरक्षण दिया जायेगा ताकि सभी को अपने हिस्से का रोजगार मिले। उन्होंने कहा कि एक घर में एक रोजगार जरूर दिया जायेगा व नौकरियों की 80 प्रतिशत हिस्सेदारी हरियाणा वासियों को दी जायेगी। किसान व मजदूर को मनरेगा के तहत आपस में जोडक़र खेती करवाई जायेगी ताकि किसान को काम करने के लिए मजदूर मिल सके व मजदूर को साल में कम से कम 300 दिन तक काम मिल सके।

उन्होंने कहा कि नारायणगढ़ शुगर मिल से किसानों को गन्ने की फसल की पेमेंट में आने वाली समस्या का स्थाई हल करवाने के लिए नारायणगढ़ क्षेत्र में सहकारी शुगर मिल खोली जायेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेशवासियों का 200 यूनिट तक को बिजली बिल माफ किया जायेगा। ऑटो रिक्शा व रेहड़ी का 50 हजार रूपये तक का ऋण माफ किया जायेगा। विधवा व बुढ़ापा पैंशन 5 हजार रूपये कर दी जायेगी। पुरानी पैंशन बहाल की जायेगी व कच्चे कर्मचारियों की सेवाओं को नियमित किया जायेगा। शिक्षित युवाओं को 10 हजार रूपये बेरोजगारी भत्ता दिया जायेगा। इस अवसर पर भारी संख्या में लोग मौजूद थे।

KMP Expressway
KMP Expressway पर अब सफर करना होगा महंगा, टोल दरों में हुई बढ़ोत्तरी 

Back to top button