सत्यखबर, नरवाना (सन्दीप श्योरान) :-
केएम राजकीय महाविद्यालय में दो दिवसीय अंतर्जनपदीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का शुभारंभ मुख्यातिथि पूर्व प्राचार्य डा. सुरेंद्र सिंह द्वारा किया गया। सर्वप्रथम पर्यावरण शुद्धि के लिए प्रो. जयपाल द्वारा हवन का आयोजन हुआ, जिसमें पुरोहित की भूमिका आचार्य नरेंद्र ने निभाई। कार्यक्रम में कैथल एवं जींद जनपद के 8 महाविद्यालयों के सात विषयों के मॉडलों का प्रदर्शन किया गया। डा. सुरेंद्र सिंह ने कहा कि आज का युग विज्ञान का युग है। जिसमें विज्ञान का सकारात्मक प्रयोग करना नितांत आवश्यक है, क्योंकि आज पर्यावरण प्रदूषण वातावरण में असंतुलन प्राकृतिक विपदाओं का मुख्य कारण है। पॉलीथिन, प्लास्टिक एवं अन्य कृत्रिम पदार्थों से पर्यावरण को बहुत गहरा नुकसान पहुंच रहा है। इससे बचाने के लिए वैज्ञानिक अनुसंधान की परम आवश्यकता है। गांव व खेत-खलिहान को प्रकृति के अनुसार देसी खाद एवं दवाइयों के हिसाब से खेतीबाड़ी करने के लिए प्रेरित करना चाहिए। कार्यक्रम संचालन संयोजक जयपाल सिंह ने किया। इस अवसर पर प्राचार्या डा. संतरो लांबा, दलबीर सिंह, लाल सिंह, कीर्ति, राजेश, अनुज, मनजीत, कुसुम, पूजा, संजय, मुकेश कुमारी, अनुपमा, सुमन, मनजीत आदि उपस्थित रहे।
Scrap aluminium reverse logistics Aluminium recycling resourcefulness Scrap metal quality standards