हरियाणा

विद्यार्थियों ने पेड़-पौधे लगाने व उनकी रक्षा करने का लिया संकल्प

सत्यखबर, नरवाना (सन्दीप श्योरान):-

Liquor: हरियाणा के फतेहाबाद में पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 40 लाख से ज्यादा का अवैध शराब जब्त
Liquor: हरियाणा के फतेहाबाद में पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 40 लाख से ज्यादा का अवैध शराब जब्त

आर्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में विश्व पृथ्वी दिवस के दौरान विश्व पृथ्वी दिवस की शुरुआत व इसके महत्व के बारे में चर्चा की गई। प्राचार्य रघुभूषण गुप्ता ने विलुप्त होने की कगार पर खड़े पशु-पक्षियों एवं पौधों की जानकारी छात्रों को दी। इसके पश्चात प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में छात्रों से पृथ्वी दिवस की शुरूआत, महत्व, पशु-पक्षियों की विलुप्त हो रही प्रजातियों और पृथ्वी के पर्यावरण को बचाने के लिए अपने स्तर पर किए जा सकने वाले प्रयासों से संबंधित प्रश्न पूछे गए। प्राचार्य ने कहा कि हमें पृथ्वी को सुरक्षित रखने के लिए सबसे पहले पर्यावरण को बचाना पड़ेगा, जिसके लिए सबसे जरूरी है कि हम अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाएं पशु-पक्षियों की रक्षा करें। विश्व पृथ्वी दिवस पर विद्यार्थियों ने छतों पर पक्षियों के लिए पानी रखने, दाना डालने, पॉलिथीन का कम से कम प्रयोग करने तथा अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाने व उनकी रक्षा करने की कोशिश करने का संकल्प लिया।

KMP Expressway
KMP Expressway पर अब सफर करना होगा महंगा, टोल दरों में हुई बढ़ोत्तरी 

Back to top button