सत्यखबर,हरियाणा
हरियाणा भजापा विधायक दल की बैठक का आयोजन हरियाणा निवास चण्डीगढ़ में हुआ| इस बैठक को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में रखा गया था | मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सभी विधायक एवं मंत्रियों के बीच 600 दिन के उपलब्धि का रिपोर्ट कार्ड भी दिया| मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ कैसे आम आदमी तक और पहुचाया जाय ,इस पर भी मंथन हुआ |
ये भी पढ़ें… आबकारी विभाग भर रहा सरकार की झोली, जानिए पहली तिमाही में कितने करोड़ हुए एकत्रित
मुख्यमंत्री ने बताया कि अंतोउदय उत्थान योजना के बारे में विस्तार से बात रखी गयी | वहीं विधायको ने भी सरकार के अधिकतर कामो की तारीफ की | मुख्यमंत्री ने बताया कि पंचायत चुनाव पर भी चर्चा हुई ,और पार्टी इसके लिए धरातल पर पूरी तरह तैयार है| मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भारतीय किसान यूनियन के नेता गुरनाम सिंह द्वारा चुनाव लड़ने के बयान पर कहा कि मैं भी यही कह रहा था कि ये आंदोलन राजनीतिक और राजनीति से प्रेरित है|उन्होंने कहा कि आज के समय ये तीनो कृषि कानून फायदेमंद थे ,पर ये बात कुछ ही किसान नेताओ को समझ नही आ रही| उन्होंने कहा कि आज अगर ये कानून लागू होते तो किसान अपनी फसल बिना मार्किट फीस के कही बेच सकता था I मुख्यमंत्री ने बैठक को लेकर साफ कहा कि हमारी योजना का लाभ हर किसी को हो ये हमारा लक्ष्य है |
Aluminium scrap auditing Scrap aluminium life cycle Metal reuse
Automotive aluminum scrap Scrap aluminum inspection Metal recycling supply