सत्यखबर, जयपुर
जयपुर में एक 23 साल की विवाहिता के साथ रिश्तेदार ने ही कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिला कर दुष्कर्म कर डाला। उसके वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी। आरोपी एक साल से उसे परेशान कर रेप कर रहा है। अब उसे रास्ते से ही गाड़ी में उठा कर ले गया। रात को रेप किया। सुबह उसे घर के पास ही छोड़ गया। विवाहिता ने देर रात बगरू थाने में अपहरण, रेप व वीडियो बनाने का मुकदमा दर्ज कराया है। 23 साल की विवाहिता ने बताया कि वह जोबनेर की रहने वाली है। उसने बताया कि वह कोटा में पति के साथ खेत किराए पर लेकर रहती थी। वहां पर रिश्तेदार राजेंद्र चौधरी भी खेत लेकर रहता था। उन्हें कोटा में एक साल हो गया था।
राजेंद्र उनके घर पर अक्सर आता जाता रहता था। एक दिन वह घर में अकेली थी। पति काम से बाहर गए हुए थे। राजेंद्र घर पर आ गया। पति के घर पर नहीं होने की बात का पता लगने पर वह कोल्डड्रिंक लेकर आ गया। राजेंद्र ने उसे कोल्डड्रिंक पिला दी। जिसे पीने के बाद उसे नशा होने लग गया। तब राजेंद्र ने उसके साथ रेप किया। इतना ही नहीं उसका वीडियो भी बना लिया। फिर वह चला गया। उसे होश आया तो कपड़े खुले हुए थे।वह शाम को दोबारा से घर पर आया और वीडियो दिखाने लगा। उसने किसी को भी बताने पर वीडियो वायरल करने और जान से मारने की धमकी दी। उसने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। वह परेशान हो गई। फिर वे कोटा छोड़ कर वापस गांव आ गए। यहां भी वह फोन कर परेशान करता था। वह अपने भाई के साथ बगरू सामान लेने गई थी।
ये भी पढ़ें… इस जिला पुलिस के हत्थे चढ़े गोगी गैंग के 5 शार्प शूटर, जानिए पूरा मामला
बगरू से भाई घर चला गया और वह ससुराल पैदल ही आ रही थी। इसी दौरान उसे राजेंद्र चौधरी रास्ते में मिल गया। उसने गाड़ी से छोड़ने की बात कहीं। तब विवाहिता ने उसे मना कर दिया। आगे राजेंद्र ने गाड़ी रोककर जबरदस्ती उसे बैठा लिया। फिर उसे रास्ते में कोल्डड्रिंक पिला दी। उसने नशा होने लगा तो उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे गाड़ी में ले गया और एक कमरे में लाया। उसे कुछ भी होश नहीं था। रात को भी उसके साथ रेप किया। अगले दिन सुबह उसे घर के पास ही छोड़ कर चला गया। उसने घर पहुंच कर पूरी बात पति को बताई। तब उन्होंने बगरू थाने में रेप का मामला दर्ज कराया।
Aluminum scrap recycling centers Aluminium scrap byproduct utilization Metal recycling company