हरियाणा

विश्व पर्यावरण दिवस पर किये तुलसी के पौधे वितरित

सत्यखबर, नरवाना (सन्दीप श्योरान) :-

Haryana News: ED की एंट्री और पूर्व विधायक की दौड़, होटल से भागने की कोशिश हुई नाकाम
Haryana News: ED की एंट्री और पूर्व विधायक की दौड़, होटल से भागने की कोशिश हुई नाकाम

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नेहरू पार्क में विद्या रानी दनौदा ने लोगों को तुलसी के पौधे वितरित किए गए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि हमें अपने जीवन में अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए, जिससे हमारा पर्यावरण बचा रहे। उन्होंने कहा कि तुलसी का पौधा ही नहीं, अपितु यह औषधियुक्त भी है। तुलसी के पत्ते कई बीमारियों में रामबाण सिद्ध होते हैं। शास्त्रों के अनुसार तुसली के पौधे की पूजा करने से हर तरह की मनोकामना पूर्ण होती है। उन्होंने कहा कि हमारे वातावरण में प्रदूषण के कारण दिन प्रतिदिन ग्लोबल वार्मिंग बढ़ती जा रही है। जब तक हम ज्यादा से ज्यादा पेड़ पौधे नहीं लगाएगें, तब तक हमारा वातावरण इसी प्रकार गर्म व दूषित होता रहेगा। उन्होंने कहा कि हमें पौध रोपण कर प्रकृति के संरक्षण में अपनी अहम भूमिका निभानी चाहिए। इस अवसर पर कैलाश सिंगला, विनोद मंगला, अनिल गुप्ता, अनिता गोयल, अर्जुनग ोयल, रोशन लाल, उषा वर्मा, मीना सैनी, पुष्पा सहित अन्य प्रकृति पे्रमी लोग मौजूद रहे।

CM Nayab Singh Saini का बड़ा तोहफा एक क्लिक में हजारों को मिला पेंशन का सहारा
CM Nayab Singh Saini का बड़ा तोहफा एक क्लिक में हजारों को मिला पेंशन का सहारा

Back to top button