पौधारोपण करने वाली महिलाओं को किया गया सम्मानित
सत्य खबर सफीदों, महाबीर मित्तल: वुमन इरा फाउंडेशन के तत्वावधान में नगर के गीता मंदिर में त्रिवेणी का रोपण किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था की अध्यक्षा गीतांजली कंसल ने की। त्रिवेणी रोपण के वक्त काफी तादाद में महिलाएं मौजूद थे। महिलाओं ने सामुहिक रूप से वैदिक मंत्रोचारण के बीच पीपल, नीम व बरगद के पौधे लगाए। अपने संबोधन में गीतांजली कंसल ने कहा कि आज के भौतिकवादी इंसान ने अपने लालचवंश प्रकृति को बहुत नुकसान पहुंचाया है और उसके गंभीर परिणाम भी मनुष्य को कहीं ना कहीं भुगतने पड़ रहे हैं। देश में कहीं सुखा, कही बाढ़ तो कही आगजनी के आपदाएं देखने को मिल रही हैं। हाल फिलहाल कोरोना महामारी ने देश के लोगों पर कहर बरपाया है। इस महामारी के दौरान लोगों को आक्सीजन के रूप में सांसे भी मोल खरीदनी पड़ी और बहुत से स्वजन हमसे बिछुड़ गए। अगर हमे अच्छी जिंदगी जीनी है तो व्यापक रूप से पौधारोपण अभियान चलाना होगा अन्यथा हम सब एक दिन घुटकर मर जाएंगे। उन्होंने कहा कि आक्सीजन प्रदान करने में त्रिवेणी का अहम योगदान है। त्रिवेणी के आध्यात्मिक व वैज्ञानिक दोनों ही महत्म्व है। त्रिवेणी में शामिल पीपल, नीम व बरगद पौधे पेड़ बनकर हर वक्त आक्सीजन फेंकते हैं। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण करें। त्रिवेणी रोपण के उपरांत एक सम्मान समारोह का भी आयोजन किया गया।
यह भी पढ़ें:-
गीतांजली कंसल ने बताया कि फाउंडेशन द्वारा एक साप्तातिक पौधारोपण प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। इस प्रतियोगिता के तहत अपने घर पर एक पौधा लगाते हुए अपनी तस्वीर शेयर करनी थी। इस प्रतियोगिता में पहले पौधारोपण करने वाली 10 महिलाओं कविता शर्मा, सुमन तायल, शिल्पी, सुमन दत्त, परमजीत, सरोज, सीमा मडॉहत्रा, सुमन डिडवाडा, प्रीति व बबीता मित्तल को विजेता घोषित किया गया था। गीताजंली कंसल ने सभी विजेता महिलाओं को मालाएं पहनाकर व पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
Aluminium recycling industry news Scrap aluminium reclamation process Metal reclamation industry