सत्य खबर सफीदों, महाबीर मित्तल: 7वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में वूमेन इरा फाउंडेशन ने 10 दिविसीय वर्चुअल योगा वर्कशॉप का आयोजन किया है। इस वर्कशॉप म्में 80 से ज्यादा महिलाओं ने भाग लिया। वर्कशॉप की अध्यक्षता संस्था की संस्थापक अध्यक्ष गीतांजली कंसल ने की। योगा ट्रेनर सुमन दत्त द्वारा महिलाओं को योगाभ्यास करवाया जा रहा है। अपने संबोधन में योगाचार्य सुमन दत्त ने कहा कि योग करने से मनुष्य निरोगी बनता है। योग अनेक बीमारियों को दूर तो करता ही है साथ-साथ मन को एकाग्र व शांत करता है। चिकित्सा शोधों ने यह साबित कर दिया है कि योग शारीरिक और मानसिक रूप से वरदान है। योग मांसपेशियों को पुष्ट करता है और शरीर को तंदुरुस्त बनाता है, वहीं योग से शरीर से फैट को भी कम किया जा सकता है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे योग को दिनचर्या में शामिल करें।
यह भी पढ़ें:-
Scrap aluminium processing technology Aluminium recovery operations Metal reuse solutions