हरियाणा

व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष व हरियाणा कान्फैड के पूर्व चेयरमैन बजरंग दास गर्ग ने व्यापारियों की बैठक के साथ प्रेस वार्ता का किया आयोजन

सत्यखबर,हिसार (विनोद सैनी)

हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष व हरियाणा कान्फैड के पूर्व चेयरमैन बजरंग दास गर्ग ने व्यापारियों की बैठक लेनेके साथ एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया।प्रेसवार्ता में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा की सरकार किसानो की सरसो की फसलों का एक दाना भी नहीं खरीद रही है। सरकार केवल सुखी घोषणा ही कर रही है।  बजरंग दास गर्ग ने सरकार पर फसल न खरीदने और जो भी फसल मंडियों में आती है वह आड़तियो के दवरा खरीदी जाए इसको लेकर आज प्रेस वार्ता  का आयोजन किया गया। बजरंग दास गर्ग ने सभी व्यापरियूर आढ़तियों के साथ मिलकर नई आनाज मंडी का दौरा किया। प्रेस वार्ता में बजरंग दास गर्ग ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा की सरकार अगर किसानो की फसलों को आदतियो के दवरा नहीं खरीदती है तो पुरे प्रदेश भर के व्यापारी इकठा होकर सर्कार के खिलाफ बड़ा आंदोलन करने की चेतावी दी है।  हिसार में आज हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष व हरियाणा कान्फैड के पूर्व चेयरमैन बजरंग दास गर्ग ने व्यापारियों की बैठक लेनेके साथ एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया। हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष व हरियाणा कान्फैड के पूर्व चेयरमैन बजरंग दास गर्ग ने कहा की  अनाज मंडी में सरसो खरीद का जायजा लेने के बाद कहा कि हरियाणा सरकार द्धारा सरसो कि खरीद आढ़तियों के माध्यम से 10 दिन पहले घोषणा करने के बावजूद भी सरसो कि खरीद आढ़तियों के माध्यम से ना करने पर प्रदेश के व्यापारी व किसानो में बड़ा भारी रोष है। प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग दास गर्ग ने कहा कि यह सरकारआढ़तियों को  ही नहीं किसानो को भी बर्बाद करने पर तुली हुई। केंद्र व हरियाणा सरकार द्धारा हर रोज बेतुके क़ानून बनाकर देश व प्रदेश के व्यापारी व किसानो को नाजायज तंग किया जा रहा है। जबकि किसान अपनी सरसो को बेचने के लिए मंडियों में धक्के खा रहा है। मगर सरकारी एजेंसी किसानो की फसल आढ़तियों के माध्यम से नहीं खरीद रही है। जबकि सरकार की तरफ से सरसो खरीद में नाजायज शर्ते लगाकर किसानो को बेवजह तंग किया जा रहा है जो उचित नहीं है। प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग दास गर्ग ने कहा कि हरियाणा में लगभग 25 लाख मीट्रिक टन सरसो की पैदावार हुई है। मगर प्रदेश की मंडियों में आढ़तियों के माध्यम से सरसो की खरीद ना होने के कारण आढ़ती व किसान को बड़ी भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।  -प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग दास गर्ग ने कहा कि अगर सरकार ने सरसो की खरीद व फसल का भुगतान आढ़तियों के माध्यम से नहीं किया व सरसो किसान की नहीं खरीदी तो प्रदेश का व्यापारी हरियाणा बंद करके सड़को पर आ जाएगा। सरकार को अपनी घोषणा के अनुसार सरसो का एक एक दाना खरीद करना चाहिए ताकि प्रदेश के किसान व आढ़ती को राहत मिल सके। प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग दास गर्ग ने कहा कि सरकार व्यापारी व किसान के हित में काम करने कि बजाय व्यापारी व किसान में आपसी भाईचारा ख़राब करने में तुली हुई हैजबकि व्यापारी व किसान का सदियों से पारिवारिक सम्बंध है  जिसे किसी कीमत पर खराब नहीं होने देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button