सत्यखबर, हिसार
हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष व हरियाणा कान्फैड के पूर्व चेयरमैन बजरंग गर्ग के 60 वें जन्मदिन पर उनके साथियों ने उनके जन्मदिन पर जरूरतमंदों को फल, पेटिस, ,मार्क्स, सैनिटाइजर वितरण किया और उनके जन्मदिन पर खुशी जाहिर की। अनाज मंडी के जिला प्रधान पवन गर्ग ने कहा कि व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने हमेशा ही आढ़ती, मिलर, किसानों व आम जनता के हित में आवाज उठाई है। अनाज खरीद से लेकर व अनाज उठान तक किसान, व्यापारी व मजदूरों के हित में प्रदेश का दौरा करके उनकी समस्या का समाधान कराने में अपनी अहम भूमिका अनेकों सालों से निभाते आ रहे हैं। अग्रोहा धाम के महासचिव कृष्ण खारिया व गौ हेल्प लाइन के संयोजक सीताराम सिंघल ने कहा कि श्री बजरंग गर्ग ने हमेशा ही व्यापारी पर आम जनता के हित में संघर्ष किया है और वह व्यापारी व आम जनता की समस्याओं हल कराने के लिए 24 घंटे तैयार रहते हैं।
यहां तक की व्यापारियों के साथ साथ वैश्य समाज को जोड़ने के लिए पूरे देश के हर राज्य में समाज को आगे लाने का कार्य किया है। हम सब संगठन के माध्यम से व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग के सहयोग से जनता के हित में सामाजिक कार्य में लगे हुए है और आगे भी सामाजिक व धार्मिक कार्य इसी प्रकार जारी रहेगा। व्यापार मंडल के संगठन मंत्री राजेंद्र बंसल ने व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग को व्यापारी व आम जनता के हित में कार्य करने पर लंबी उम्र एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। इस अवसर पर अनाज मंडी जिला प्रधान पवन गर्ग, अग्रोहा धाम के राष्ट्रीय महासचिव कृष्ण खारियां, गौ हेल्प लाइन के संयोजक सीताराम सिंगल, प्रदेश संगठन मंत्री राजेन्द्र बंसल, अशोक गुप्ता, सुरेश मायड, निरजन गोयल, भीमसेन बवेजा, अग्रवाल संगठन के महासचिव सत्यपाल आर्य, मोहित बंसल, युवा नेता रामपाल सिंह, डा. सुशील गोंडल आदि प्रतिनिधि भारी संख्या में मौजूद थे।
https://www.youtube.com/watch?v=E1O_iq9sT08&t=20s
Scrap aluminium ferrous metal Aluminium recycling carbon footprint Metal recycling industry