सत्य खबर,चण्डीगढ़
हरियाणा में जिस जगह 13 साल पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर ट्रेन में सफर के दौरान हमला हुआ था,उसी जगह पर आज पंजाब के एडवोकेट जनरल डॉ. अनमोल रतन सिद्धू के सफर वाली शताब्दी पर भी हमला हुआ है। ट्रेन पर पथराव की इस घटना को गंभीरता से लिया जा रहा है। हालांकि राहुल गांधी के सफर के दौरान जांच के बाद तब यही कहा गया था कि कुछ बच्चों ने यह शरारत की है। हरियाणा पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर कहा था कि उनका कोई क्रिमिनल बैक ग्राउंड नहीं है। जिसके बाद जांच बंद कर दी गई थी।
वहीं प्रसिद्व पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के चलते पथराव ज्यादा गंभीरता से लिया जा रहा है। दरअसल पंजाब के एजी दिल्ली में लॉरेंस की याचिका के विरोध में ही सुप्रीम कोर्ट में पेश हुए थे। यह सामान्य पत्थरबाजी है या फिर एडवोकेट जनरल पर हमला। इसकी जांच की जा रही है।
सोशल मीडिया पर आम आदमी पार्टी ने बढ़ाई ताकत, जोन अध्यक्षों की नियुक्ति
शताब्दी में सवार थे राहुल गांधी
सितंबर 2009 में कांग्रेस नेता राहुल गांधी पंजाब के लुधियाना से दिल्ली लौट रहे थे। वह स्वर्ण शताब्दी में सफ र कर रहे थे। इस दौरान ट्रेन पर पथराव हुआ। यह पथराव ट्रेन के सी.2, सी.4 और सी.7 कोच पर किया गया जबकि राहुल गांधी सी.3 में सवार थे। पथराव के कारण तीनों कोचों की कुछ खिड़कियों के शीशे टूट गए थे। यह पत्थरबाजी कोंहड़-घरौंडा स्टेशन के बीच हुई। पंजाब के एजी भी इसी ट्रेन में थे तथा जगह भी यही थी।
पत्थर के अलावा कुछ आरे भी हो सकता है :एजी
पंजाब के एडवोकेट जनरल अनमोल रतन सिद्धू का इस बारे में कहना है कि जिस हिसाब से 12एमएम का शीशा टूटा है, उससे यह पत्थर के बजाय कुछ और भी हो सकता है। हालांकि इसके बारे में जांच के बाद ही साफ पता चल पायेगा। उन्होंने तुरंत इसके बारे में पंजाब के डीजीपी गौरव यादव को सूचित कर दिया था। जिसके बाद उनकी सुरक्षा पुख्ता कर दी गई है। वह अपनी पूरी लीगल टीम के साथ दिल्ली से लौट रहे थे।
बता दें कि पंजाब के एजी अपनी टीम के साथ दिल्ली सुप्रीम कोर्ट में मूसेवाला हत्याकांड की जांच सीबीआई को सौंपने और गैंगस्टर लॉरेंस के पिता की याचिका पर सुनवाई में शामिल होकर वापिस लौट रहे थे। जानकारी के अनुसार पंजाब के एडवोकेट जनरल अनमोल रतन सिद्धू 12005, 12/7 शताब्दी एक्सप्रेस के कोच E2 (143877) में सवार थे। मंगलवार शाम करीब साढ़े 6 बजे शताब्दी कोहंड के पास से निकली तो ट्रेन पर पथराव हो गया, जिस कोच पर पथराव हुआ, एडवोकेट जनरल अनमोल रतन सिद्धू उसी में सवार थे। उनको कोई चोट नहीं आई। वहीं पत्थर लगने से खिड़की का शीशा टूट गया।
Aluminium recycling initiatives Aluminium scrap reusability Metal waste recycling services
Metal waste recovery facility Ferrous recycling facility Iron waste reclaiming solutions
Ferrous material rolling, Iron recovery centers, Metal waste recovery facility