सत्य खबर, नई दिल्ली
अपने बेबाक लाइफ स्टाईल के लिए महशूर वरिष्ठ कांग्रेस नेता शशि थरूर अक्सर चर्चाओं में आते हैं तो महिला को लेकर आते हैं। सोमवार को एक तरफ नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी राहुल गांधी से पूछताछ कर रही है। देश भर में कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, रणदीप सिंह सुरजेवाला, केसी वेणुगोपाल समेत कई कांग्रेसी नेता पुलिस हिरासत में हैं। इस बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर लंदन में हैं।
रेड डे्रस में नम्रता मल्ला ने बढ़ाई फैंस के दिलों की धडक़न
उन्होंने ट्विटर पर एक महिला साहित्यकार के साथ फोटो पोस्ट की है। तस्वीर में वह महिला साहित्यकार गीतांजलि श्री के साथ ‘स्ट्रॉबेरी’ के साथ दिख रहे हैं। इस फोटो को थरूर ने करीब एक घंटे पहले पोस्ट किया है। दरअसल, वह जयपुर लिक्ट्रेचर फेस्टिवल में शिरकत करने लंदन पहुंचे थे। यूजर्स ने जमकर लिए मजे
फोटो पोस्ट करने के बाद शशि थरूर को यूजर्स ने जमकर ट्रोल किया। एक यूजर ने लिखा, ‘वहां कांग्रेस लात-घूंसे खा रही है, यहां हमारा भाई अलग ही मस्ती में है’। वहीं दूसरे यूजर ने शशि थरूर से पूछा है, आप नहीं गए दिल्ली? तो आदित्य ओझा ने लिखा है, ‘आग लगे बस्ती में, शशि थरूर मस्ती में!’ ट्रोल होने के बाद की ये पोस्ट
ट्विटर पर ट्रोल होने के बाद शशि थरूर ने एक और पोस्ट की। उन्होंने भाजपा व दिल्ली पुलिस पर निशाना साधते हुए लिखा, एक राजनीतिक दल के सांसदों के धरने के लिए पुलिस का बंदोबस्त ऐसा है, जैसे वे दंगाई हों। क्या दिल्ली पुलिस के पास और कोई काम नहीं बचा है या फिर गृहमंत्री को लगता है कि पुलिस वाले नागरिकों के लिए नहीं सिर्फ सांसदों के लिए हैं।
Aluminium scrap end markets Aluminium drilling scrap recycling Scrap metal reusability