महिला का कहना किराये के कमरे में उसके साथ आरोपी ने किया रेप
अब कमरे में छोड़कर हुआ फरार, महिला ने पुलिस को दी शिकायत
यमुनानगर। एक शादीशुदा महिला ने ऑटो चालक पर दो साल तक शादी का झांसा देकर रेप करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि अब वह उसे कमरा किराये पर देकर फरार हो गया। उसका कोई अता पता नहीं है। परेशान होकर महिला ने शिकायत महिला थाने में दी। इस पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। शहर की एक कॉलोनी निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह लोगों की कोठियों में काम करने के लिए जाती थी। उसे कई बार ऑटो में आना जाना पड़ता था। इसी दौरान उसकी मुलाकात मांडखेड़ी की टपरियों निवासी अशोक से हुई। वह ऑटो चलाता था। उसने उसे अपनी बातों में उलझा लिया और कहने लगा कि वह उससे शादी करेगा। इस दौरान वह भी उसकी बातों में आ गई। वह उसे अपने साथ ले गया और किराये के कमरे पर रखा। वहां पर उसके साथ संबंध बनाए। इस दौरान उसने उसके साथ अप्राकृतिक यौन संबंध भी बनाए। विरोध करने पर वह पीटता था। उसने उससे शादी करने के फर्जी कागजात भी बनवाए। अब वह उसे यमुनानगर में किराये पर कमरा दिलाकर फरार हो गया। वह अपने ससुराल और न ही मायके जा सकती। साल 2018 से 2020 तक अशोक ने उसका शोषण किया। इस शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने धारा-376, 377, 506 और 323 में केस दर्ज कर लिया है।
Scrap aluminium alloying Aluminium scrap transit logistics Metal residue reclamation
Scrap metal recycle Ferrous scrap recycling Iron scrap processing services
Ferrous material logistics optimization, Iron waste yard, Metal scraps recovery and reprocessing
Scrap metal sustainability standards Ferrous scrap salvage yard Iron scrap material recovery
Ferrous scrap export, Iron reclamation solutions, Scrap metal lifecycle management