सत्य खबर, झज्जर
जिला के डीघल गांव में शादी समारोह में फायरिंग हुई। इस दौरान बारात में आए दिल्ली के एक युवक की छाती में गोली लग गई। गंभीर रूप से घायल युवक को रोहतक PGI में भर्ती कराया गया। दुजाना थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, डीघल गांव के डाल्याण पाना निवासी जगवीर की लड़की की शादी के लिए दिल्ली के घेवरा से बारात आई थी। रविवार रात पौने 10 बजे बारात में शामिल एक युवक ने जयमाला के समय बंदूक से फायरिंग शुरू कर दी। इसी दौरान एक गोली बगल में खड़े घेवरा निवासी जतिन (21) पुत्र जतिन राणा की छाती में लग गई।
ये भी पढ़ें… एबीवीपी और लेफ्ट छात्र संगठन के कार्यकताओं के बीच झड़प, कई घायल
वारदात की सूचना मिलते ही दुजाना थाना प्रभारी शेर सिंह मौके पर पहुंचे। घायल युवक को रोहतक पीजीआई में भर्ती कराया गया। वहीं बाराती को गोली लगने से शादी में अफरा तफरी का माहौल बन गया।
थाना प्रभारी शेर सिंह का कहना है कि बारात में शामिल गुभाना माजरी निवासी युवक ने फायर किया। घायल का बयान दर्ज होने के बाद ही असलियत पता चल पाएगी। उसके बाद मामले में बनती कार्रवाई की जाएगी।
Scrap copper warehousing Copper acetate recycling Scrap metal processing center
Copper cable scrap upcycling, Scrap metal regenerating solutions, Copper tube coil scrap buyer