सत्य खबर सफीदों, महाबीर मित्तल: उपमंडल के गांव रोझला में छात्र प्रोत्साहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता गांव के पूर्व सरपंच कुलदीप सहरावत ने की। वहीं बतौर मुख्यातिथि डा. अंबेडकर स्टूडेंट फ्रंंट ऑफ इंडिया के प्रदेशाध्यक्ष जयदीप सिंहमार ने शिरकत की। कार्यक्रम में 10वीं और 12वीं के मेधावी विद्यार्थियों को मेडल से सम्मानित किया गया। प्रदेशाध्यक्ष जयदीप सिंहमार ने कहा कि शिक्षा से ही समाज की गरीबी और लाचारी को दूर किया जा सकता है। किसी भी विद्यार्थी को शिक्षा से संबंधित कोई भी समस्या आती है तो संस्था उसकी पूरी मदद करेगी। उन्होंने बच्चों को कॉलेज और स्कूलों में दाखिले के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि मेधावी विद्यार्थियों के लिए सरकार द्वारा छात्रवृति योजना लागू की गई है इस मौके पर रवि नागर, मोहित सिंहमार, मा. विजेंद्र, कुनाल, मनीष, प्रीति, आकृति, रामफल, अंकित व भूपेंद्र मौजूद थे।
Scrap aluminium sorting and grading Aluminium scrap analytics Metal reclaiming center
медучреждение здорового образа жизни в Москве купить мед справку с доставкой купить справку из больницы задним числом официально
batmanapollo.ru