सत्य खबर, दिल्ली
सावन का महीना हिंदू धर्म के लिए एक पवित्र महीना माना जाता है। इस महीने में शिव भक्त भगवान शिव को खुश करने में लग जाते है। ऐसा माना जाता है कि इस महीने में शिव भगवान अपने भक्तों से जल्दी प्रसन्न होते है और मन चाही इच्छा को पूरा करते है। इस महीने में भगवान शिव की विधि- विधान से पूजा- अर्चना की जाती है। सावन के महीने के सोमवार का महत्व और भी अधिक होता है। इस माह में शिव की पूजा- अर्चना करने से सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। सावन का महीना पूरे देशभर में बहुत ही धूमधाम से मनाया जा रहा हैं। सावन के महीने में शिव भक्त हरिद्वार से कावड़ लेकर आते है।
एम्स में लालू यादव को गीता पाठ से रोका, भड़के तेजप्रताप, कह दी ये बड़ी बात
इस साल 23 जुलाई से सावन का महीना शुरू हो जाएगा। 14 जुलाई से 12 अगस्त तक सावन का महीना चलेगा। वहीं सावन के महीने में भगवान शिव की पूजा की बात करें तो सुबह जल्दी उठ जाएं और स्नान आदि से निवृत्त होने के बाद साफ वस्त्र धारण करें। घर के मंदिर में दीप प्रज्वलित करें। सभी देवी- देवताओं का गंगा जल से अभिषेक करें। शिवलिंग में गंगा जल और दूध चढ़ाएं। भगवान शिव को पुष्प अर्पित करें। भगवान शिव को बेल पत्र अर्पित करें। भगवान शिव की आरती करें और भोग भी लगाएं। इस बात का ध्यान रखें कि भगवान को सिर्फ सात्विक चीजों का भोग लगाया जाता है। भगवान शिव का अधिक से अधिक ध्यान करें।
भगवान शिव की पूजा में प्रयोग होने वाली सामग्री-
पुष्प, पंच फल पंच मेवा, रत्न, सोना, चांदी, दक्षिणा, पूजा के बर्तन, कुशासन, दही, शुद्ध देशी घी, शहद, गंगा जल, पवित्र जल, पंच रस, इत्र, गंध रोली, मौली जनेऊ, पंच मिष्ठान्न, बिल्वपत्र, धतूरा, भांग, बेर, आम्र मंजरी, जौ की बालें,तुलसी दल, मंदार पुष्प, गाय का कच्चा दूध, ईख का रस, कपूर, धूप, दीप, रूई, मलयागिरी, चंदन, शिव व मां पार्वती की श्रृंगार की सामग्री आदि।
सावन महीने में सोमवार का महत्व
सावन महीने में सोमवार को भगवान शिव का दिन बहुत ही शुभ माना जाता है। सावन के महीने को हिंदू धर्म में पवित्र महीना माना गया है। ऐसे में सावन के प्रत्येक सोमवार को विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा करने से भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं। मान्यता है कि देवी सती ने पुनर्जन्म के बाद माता पार्वती बनकर सावन के पूरे महीने में व्रत और कठोर साधना की थी।
भगवान शिव को पति के रूप में प्राप्त करने के लिए उनकी ये साधना आखिरकार सफल भी हुई थी। इसलिए ऐसे में कन्याओं का सावन के सोमवार में व्रत करना बहुत ही अच्छा व शुभ माना जाता हैं। शिवलिंग की पूजा करने से पुण्य प्राप्त होता है और कष्ट दूर होते हैं।
Copper scrap reprocessing technology Copper formate recycling Metal reclamation solutions
Copper cable reclaiming, Metal scrap recovery and processing, Copper coil recycling