सत्यखबर, नरवाना (सन्दीप श्योरान) :-
बाबा गैबी साहिब मंदिर में चल रही श्रीमदभागवत कथा के पांचवे दिन समाजसेवी दरवेश पुनिया मुख्य यजमान के रूप में उपस्थित हुए। वृंदावन से पधारे कथावाचक संतोष कृष्ण त्रिपाठी ने अपने मुखराविंद से श्रीकृष्ण भगवान की बाल-लीलाओं का वर्णन किया। उन्होंने वृंदावन की मनमोहक लीलाएं एवं बिहारी जी प्रगट कथा के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण की मूर्ति के दर्शन करने से साक्षात भगवान के दर्शन होते हैं। इसलिए श्रद्धालुओं को चाहिए कि वो सच्चे मन से भगवान की भक्ति करेंं और जीवन को सफल बनाएं। त्रिपाठी ने कहा कि जब हरीदास ने पद्य गायन किया, तो वृंदावन बिहारी प्रकट हो गए। कथावाचक ने बताया कि गिरीराज भगवान ने 7 कोस के गिरीराज को अपनी छोटी उंगली पर 7 दिन तक उठाए रखा। इसके अतिरिक्त उन्होंने बाबा गैबी साहिब गौशाला का वर्णन भी श्रद्धालुओं के सामने प्रस्तुत किया। उन्होंंने कहा कि असली भगवान तो गायों मेें बसते हैं। इसलिए मनुष्यों को चाहिए कि वो गायों की सेवा करें। इस अवसर पर महंत अजय गिरी, तरसेम शर्मा, विनोद मंगला, हरित ढिल्लो, राजू पार्षद, अर्जुन गोयल, अचल मित्तल, मनजीत मिर्धा, रामफल मोर, चरणजीत मिर्धा सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।
Recycling resources for aluminum scrap Scrap aluminium marketing strategies Metal waste market analysis