सत्यखबर, नरवाना (सन्दीप श्योरान) :-
अयोध्या में श्रीराम मन्दिर के निर्माण का कार्य निर्विघ्न रूप से प्रारंभ हो गया है। इस उल्लासपूर्ण वातावरण में श्रीरामा भारतीय कला केन्द्र ने अग्रवाल धर्मशाला में एक गरिमापूर्ण कार्यक्रम आयोजित कर अपनी आहुति और समर्थन दिया। प्रधान भारत भूषण गर्ग ने बताया कि प्रभु श्रीराम का महत्व केवल धार्मिक व अध्यात्मिक दृष्टि से नहीं है, बल्कि वे भारत की सामाजिक व सांस्कृतिक परंपरा से जुडे हुए हैं। श्रीराम के बिना भारतीय समाज की कल्पना बेमानी है। उन्होंने सामाजिक व राजनीतिक जीवन के जो आयाम स्थापित किये वें आज भी अनुकरणीय हैं। कार्यक्रम में सर्वप्रथम हवन यज्ञ कर मधुर कीर्तन का आयोजन हुआ। कलाकारों ने राम के जीवन से जुडी हुई झांकियों का मंचन किया। राम मंदिर आंदोलन से जुडे कार सेवकों का फूल मालाओं व करतल ध्वनि से स्वागत किया गया। इस अवसर पर भारत भूषण गर्ग, जियालाल गोयल, अचल मित्तल, विनोद गर्ग, सुन्दर बाता, जयदेव बंसल, साहिल शर्मा, सुरेश पप्पू, डॉ सुदर्शन सिंगला सहित अनेक गणमान्य मौजूद रहें।
Aluminium scrap supervision Aluminium recycling legislation Metal recovery and recycling solutions