सफीदों, (महाबीर मित्तल)
श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए चलाए गए निधि समर्पण अभियान को लेकर सोमवार को नगर के नहर पूल पर अनेक धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से कार्यालय का विधिवत शुभारंभ किया गया। शुभारंभ अवसर पर जेसीज भवन में विशाल हवन का आयोजन किया गया। हवन में भक्ति योग आश्रम के अध्यक्ष एवं आयुर्वेदाचार्य डा. शंकरानंद सरस्वती एवं संत रविंद्र भारती का सानिध्य प्राप्त हुआ। वहीं विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष अरविंद शर्मा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विभाग प्रचार-प्रसार प्रमुख योगेश कुमार व धर्म जागरण समन्वय के सहसंयोजक सुंदर लाल विशेष रूप से उपस्थित थे।
हवन में गण्यमान्य लोगों ने आहुति डालकर भव्य श्रीराम मंदिर निर्माण की कामना की। डा. शंकरानंद सरस्वती ने अपना पहला अंशदान देकर निधि समर्पण अभियान का शुभारंभ किया। अपने संबोधन में डा. शंकरानंद सरस्वती ने कहा कि अयोध्या में बनने जा रहा श्रीराम मंदिर ऐतिहासिक होगा। हम लोगों का सौभाग्य है कि हमें श्रीराम मंदिर के निर्माण में सेवा देने का मौका मिला है जिसके लिए हमारे पूर्वज 500 साल से लड़ाई लड़ते आए हैं। प्रभू प्रेमी इस मौके का लाभ उठाएं और गिलहरी की तरह अपना योगदान दें। उन्होंने कहा कि दान छोटा या बड़ा नहीं होता है। संपर्ण भाव से किए गए दान में मात्रा का कोई स्थान नहीं होता है।
https://www.youtube.com/watch?v=RAcNiKSvOTc
इस पुनित कार्य को करने वाले लोग आने वाली पीढिय़ों के लिए प्रेरणास्त्रोत बनेंगे। अपने संबोधन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विभाग प्रचार-प्रसार प्रमुख योगेश कुमार ने कहा कि श्रीराम मंदिर के निर्माण में सेवा देने का मौका सौभाग्यशाली व्यक्तियों को मिलता है। श्रीराम जड़ और चेतन में हर जगह विद्यमान है। हम सबको ईश्वर का डाकिया बनकर घर-घर पहुंचना है और इस अभियान के लिए जागरूक करना है। श्रीराम मंदिर में एक ईंट किसी परिवार से लगेगी तो उस परिवार की आने वाली पीढ़ी जब श्रीराम मंदिर में दर्शन के लिए जाएगी तो गर्व से कह सकेगी की उनके परिवार की सेवा भी मंदिर निर्माण में लगी है। विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष अरविंद शर्मा ने बताया कि निधि समर्पण अभियान के लिए कार्यकर्ताओं की ड्यूटियां लगाई जाएंगी और क्षेत्र के हर घर तक पहुंचने की कोशिश की जाएगी।
दान के लिए 10, 100 व 1000 रूपए तक के टोकन दिए जाएंगे और एक हजार रूपए से ज्यादा दान राशि बैंक चेक द्वारा ली जाएगी। इस मौके पर समाजसेवी शिवनारायण शर्मा, भाजपा महिला जिलाध्यक्ष कविता शर्मा, राजकुमार मित्तल, डाम्. सम्राट अशोक, दर्शनलाल मेहता, अश्वनी सैनी, जयदेव माटा, यशपाल सूरी, मनीष वर्मा, डा. महेंद्र, दिलावर मलिक, ताराचंद भाटिया, सुल्तान खातला, यशपाल वर्मा, रामरती वर्मा, मंजू गौत्तम व सुशीला भारद्वाज सहित अनेक गण्यमान्य लोग मौजूद थे।
https://www.youtube.com/watch?v=hzQWsLgL65M
Scrap aluminium disassembly Aluminium scrap remelting Scrap metal certification