सत्य ख़बर, दिल्ली
श्रीलंका इन दिनों एतिहासिक आर्थिक संकट से जूझ रहा है। यहां के राष्ट्रपति भवन पर जनता ने कब्जा जमा लिया है। इस बीच खबर है कि राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे आज सुबह कोलंबो से मालदीव भाग निकले हैं। वायुसेना के विशेष विमान से वह अपनी पत्नी व दो अंगरक्षकों के साथ मुल्क से फरार हो गए हैं। आज गोतबाया को राष्ट्रपति पद से इस्तीफा भी देना था। राष्ट्रपति के देश छोड़ने की खबरों से प्रदर्शनकारी फिर से भड़क गए हैं। हजारों की संख्या में प्रदर्शनकारियों ने संसद व प्रधानमंत्री कार्यालय पहुंच गए हैं। सेना व प्रदर्शनकारी आमने-सामने हैं। इस बीच श्रीलंका में आपातकाल लागू कर दिया गया है।
राम रहीम ने किया सत्संग, बागपत में शाही बेटियों की करवाई शादी, पैरोल खत्म होने में बचे 4 दिन
पीएम कार्यालय पर प्रदर्शनकारियों का कब्जा
श्रीलंका के प्रधानमंत्री कार्यालय पर प्रदर्शनकारियों ने कब्जा कर लिया है। प्रदर्शनकारी परिसर के अंदर घुस गए हैं और कार्यालय की छत पर श्रीलंका का झंडा लहरा रहे हैं।
अमेरिकी दूतावास ने दो दिन के लिए बंद की सेवाएं
संकट के बीच अमेरिकी दूतावास ने श्रीलंका में दो दिन के लिए अपनी सेवाएं बंद कर दी हैं।
राष्ट्रीय चैनल का प्रसारण बंद
श्रीलंका में राष्ट्रीय टीवी चैनल रूपवाहिनी कॉरपोरेशन का प्रसारण बंद हो गया है। बताया जा रहा है कोलंबो में टीवी चैनल के दफ्तर को प्रदर्शनकारियों ने चारों तरफ से घेर लिया है। ऐसे में चैनल ने प्रसारण बंद करने का फैसला किया है।
Aluminium recovery facility operations Aluminium scrap material testing Metal scrap repurposing services