सत्यखबर, नरवाना (सन्दीप श्योरान) :-
लोकतंत्र देशों में भारतीय जनता पार्टी विश्व के अंदर सबसे बड़ी पार्टी है। पार्टी ने संगठन में और अधिक मजबूती लाने के लिए अब संगठन पर्व मनाने का निर्णय लिया है। इस संगठन पर्व में प्रत्येक जाति, धर्म व वर्ग की भागीदारी होगी। यह कथन भाजपा नरवाना मंडल के संगठन चुनाव प्रभारी तथा वरिष्ठ नेता जोरासिंह बडऩपुर ने आदर्श स्कूल में एक बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहे। जोरासिंह ने कहा कि बीजेपी अपने ध्येय सबका साथ सबका विकास पर कायम है। इसलिए संगठन में किसान, मजदूर, दलित, पिछड़े, गरीब तथा महिलाओं सभी को शामिल किया जाएगा। इसके लिए सबसे पहले बूथ स्तर पर 19 सदस्यों की एक बूथ समिति बनाई जाएगी। इस समिति में 6 महिलाओं का होना अनिवार्य होगा। बाद में बूथ समिति के अध्यक्ष का चुनाव होगा और तीन मंत्रियों में दो पुरुष तथा एक महिला की भागीदारी रहेगी। इसके बाद बूथ अध्यक्ष निष्पक्षता तथा पारदर्शिता के आधार पर मंडल अध्यक्ष का चुनाव करेंगे। इस अवसर पर संगठन चुनाव सहप्रभारी बलदेव बाल्मीकि, अनिल जिंदल, वीरेंद्र गोयल, विकेश तागरा, अमनदीप गुप्ता, जगदीश पांचाल, प्रमोद शर्मा, अमित गर्ग, संजीव सैन, जोगेंद्र सैनी, डॉ वीरेंद्र चौपड़ा आदि वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Scrap aluminium lifecycle management Aluminium recycling risk management Metal waste management and recycling
Scrap aluminium ecological impact Aluminium construction materials scrap recycling Scrap metal reprocessing solutions