सत्य खबर, पंजाब
पंजाब के संगरूर में भ्रूण लिंग जांच अंतरराज्यीय गिरोह का हिसार हेल्थ विभाग टीम ने भंडाफोड़ किया है। गिराेह के सदस्य वर्ना कार में माेबाइल आधारित पोर्टेबल मशीन से भ्रूण लिंग जांच कर रहे थे। हिसार स्वास्थ्य विभाग टीम ने मुखबिर की सूचना पर बाेगस महिला ग्राहक काे भेजकर दलाल काे पकड़ लिया। कार में एक प्राइवेट अस्पताल का वार्ड ब्वाॅय रहा भ्रूण लिंग जांच कर रहा था।
टीम ने महिला दलाल काे गिरफ्तार कर लिया। वार्ड ब्वाॅय टीम काे चकमा देकर गाड़ी लेकर फरार हाे गया। गर्भवती महिला द्वारा दिए गए 25 में से 8 हजार रुपए बरामद हुए। संगरूर के अहमदगढ़ थाने में आराेपी वार्ड ब्वाॅय व महिला दलाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
जांच करने वाला अहमदगढ़ का ही रहने वाला मलकित सिंह है। जाे पहले एक प्राइवेट अस्पताल में वार्ड ब्वाॅय था। डिप्टी सिविल सर्जन डाॅ. अनामिका बिश्नोई ने बताया कि आराेपी वार्ड ब्वाॅय के खिलाफ हरियाणा के कैथल, फतेहाबाद, रतिया में भी पीएनडीटी एक्ट के तहत केस दर्ज हैं।
Aluminium scrap separation Aluminium scrap derivatives Metal reclaiming yard center services