सत्य खबर, नारायणगढ़ (सरिता धीमान)। विधानसभा क्षेत्र नारायणगढ़ के गांव कुराली में बहुजन समाज पार्टी के जिला अम्बाला अध्यक्ष करनैल सिंह नगला की अध्यक्षता में बहुजन समाज पार्टी की विधानसभा नारायणगढ़ की कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें संजीव कुमार बल्लोपुर को अध्यक्ष, सुनील कुमार राणा कुराली को उपाध्यक्ष, सुरेन्द्र कुमार कश्यप कोहड़ा को महासचिव, सुखबीर सिंह कुराली को कोषाध्यक्ष, प्रभूषण पतरहेड़ी को बी वी एफ संयोजक नियुक्त किया गया। बैठक में एडवोकेट गुरमुख सिंह प्रदेश अध्यक्ष बहुजन समाज पार्टी हरियाणा ने बतौर मुख्यातिथि व धर्मवीर सिंह राठी लोकसभा प्रभारी ने बतौर विशिष्ट अतिथि शिरकत की।
बैठक में बसपा जिला अध्यक्ष करनैल सिंह नगला, विधानसभा नारायणगढ़ से पूर्व उम्मीदवार मदन पाल राणा कुराली, एडवोकेट मुकेश कुमार पजंलासा, नैब सिंह कुराली, कर्मवीर सिंह पतरहेड़ी, मित्र पाल शहजादपुर, सौरव अम्बली, सुनील अम्बली, हरी राम कुराली, राम चन्द्र बरौली, अमरजीत सिंह नारायणगढ़, मंगत राम कुराली, मंगू राम राणा कुराली, राहुल राणा कुराली, जौनी कंजाला, बीर सिंह अहमदपुर व प्रवीन कुमार कुराली मौजूद थे।
Aluminium scrap storage Aluminium recycling experts Metal waste treatment
Metal scrap sourcing Ferrous metal reclamation and recovery Scrap iron recycling
Ferrous material emissions control, Iron waste recovery yard, Metal waste reusability