सत्य खबर: दिल्ली। संसद कूच को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा ने तैयारी शुरू कर दी है। मोर्चा ने पंजाब के सभी जत्थेबंदियों के साथ रणनीति बना जिम्मेदारी तय की है। मोर्चा ने नौ सदस्यीय समन्वय कमेटी बनाई है। मोर्चा ने कहा कि 22 जुलाई को 200 किसानों का एक जत्था संसद के लिए कूच करेगा।
किसान किसी प्रकार की हिंसा के पक्ष में नही हैं। किसान संसद का घेराव या अंदर जाने का प्रयास नहीं करेंगे। वहीं, रविवार को दिल्ली पुलिस के जॉइंट कमिश्नर ने सुरक्षा को लेकर किसानों संग बैठक की। पुलिस को विरोध-प्रदर्शन को लेकर बनाई रणनीति की जानकारी दी। पुलिस को आश्वासन दिया गया कि सब कुछ शांतिपूर्ण होगा।
ये भी पढ़ें:- संसद में पीएम के सामने हंगामा, मोदी बोले- महिलाओं और दलितों का मंत्री बनना कुछ लोगों को पसंद नहीं…
इधर, सिरसा में किसानों का आमरण अनशन शुरू
डिप्टी स्पीकर की गाड़ी पर हमले के बाद हिरासत में लिए गए पांच किसानों की रिहाई की मांग को लेकर किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। दोपहर 12 बजे तक दिए गए अल्टीमेट के बाद संयुक्त मोर्चा के नेता बलदेव सिंह ने आमरण अनशन शुरू कर दिया है। धरना के चलते बरनाला रोड एक साइड से पूरी तरह बंद है।
कोई भी संगठन चुनाव लड़ने के पक्ष में नहीं: मोर्चा
बलबीर सिंह राजेवाल ने कहा कि कोई भी संगठन चुनाव लड़ने के पक्ष में नहीं है। भाकियू (टिकैत) के बारे में प्रचार किया जा रहा है कि वे यूपी के चुनाव में टिकैत यूनियन के बैनर पर चुनाव लड़ेंगे। यह भाजपा की राजनीति है।
पुलिस जहां रोकेगी वहीं रुकेंगे, गिरफ्तारी भी देंगे
बहादुगढ़, टिकरी पर दिल्ली एमसीडी टोल के कार्यालय पर दिल्ली पुलिस व किसानों की बैठक हुई। किसानों की ओर से बुर्जगिल ने पुलिस को आश्वस्त किया कि पुलिस हमें जहां रोकेगी वहीं रुक जाएंगे। गिरफ्तारी देने को भी तैयार हैं।
Aluminium recycling market projections Sustainable aluminium recycling practices Forecasting in metal recycling industry