सत्यखबर तरावड़ी (रोहित लामसर) – सेंट पॉल डिवाईन स्कूल तरावड़ी के सभी बच्चों को गीता जयंती महोत्सव पर्व दिखाया गया। सभी बच्चों को सेंट पॉल डिवाईन स्कूल की तरफ से कुरुक्षेत्र के ब्रहमसरोवर पर आयोजित गीता जयंती महोत्सव के ले जाकर वहां की संस्कृति से अवगत करवाया। जहां उन्होंने श्लोकोच्चारण भी किया। अध्यापिकाओं ने बच्चों को पावनी गीता के साथ-साथ धर्मनगरी के इतिहास से भी रूबरू करवाया। बच्चों ने गीता जयंती महोत्सव में खूब मस्ती की।
बच्चों ने अध्यापिकाओं के साथ विभिन्न रोल भी अदा किए। जिसमें अनुष्का व जैसमीन ने राधा, कनव व दिव्यम ने अर्जुन, प्रांजल व वंश ने भगवान श्रीकृष्ण की भूमिका निभाई। इसके अलावा अन्य बच्चों ने कविताओं के माध्यम से समां बांधा। जानकारी देते हुए सेंट पॉल डिवाईन स्कूल तरावड़ी की प्रधानाचार्य प्रीती गुप्ता ने बताया कि बच्चों को गीता जयंती में ले जाकर वहां की जानकारी दी गई। इसके बाद बच्चों को उपहार भी वितरित किए गए। इस मौके पर सेंट पॉल डिवाईन स्कूल के स्टाफ सदस्यों के साथ-साथ सभी बच्चे मौजूद रहे।
Metal waste collection Ferrous waste reclamation Iron reclamation and repurposing center
Ferrous recycling waste stream analysis, Scrap iron removal, Scrap metal recycling and recovery
Scrap aluminium supply network Scrap aluminium grade identification Metal waste reclamation services