हरियाणा

सज्जन सिंह नरवाना बने भारतीय राष्ट्रीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

सत्यखबर, नरवाना (सन्दीप श्योरान) :-

Sonipat News: 24 साल के राहुल की खुदकुशी ने उठाए सवाल, क्या झूठे आरोप बने मौत की वजह?
Sonipat News: 24 साल के राहुल की खुदकुशी ने उठाए सवाल, क्या झूठे आरोप बने मौत की वजह?

भारतीय राष्ट्रीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष सज्जन सिंह नरवाना को नई दिल्ली मे इंटक के राष्ट्रीय कार्यालय में हुई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया। इंटक के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप कुमार, राष्ट्रीय महासचिव रंजना शर्मा और राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष एसी पटेल ने सज्जन सिंह द्वारा पार्टी संगठन को मजबूत बनाने के लिए की जा रही कड़ी मेहनत को देखते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का नियुक्ति पत्र सौपा। प्रदीप कुमार ने कहा कि सज्जन सिंह को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाने से राष्ट्रीय कार्यकारिणी को बहुत मजबूती मिली है और उन्हें उम्मीद है कि वह अपनी नई जिम्मेदारी को बहुत मजबूती और मेहनत से निभाएंगे। इस अवसर पर सज्जन सिंह नरवाना ने कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी गुलाम नबी आज़ाद, इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप कुमार, कांग्रेस के राष्ट्रीय मिडिया प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला, हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ अशोक तंवर का आभार जताया।

Karnal News: तीन दिन से लापता ललित की लाश नहर में मिली, दोस्तों पर हत्या का आरोप!
Karnal News: तीन दिन से लापता ललित की लाश नहर में मिली, दोस्तों पर हत्या का आरोप!

Back to top button