मंडी में लगने लगे हैं गेंहू की बोरियों के चट्टे
लेबर के अभाव से जूझ रहे हैं आढती
सत्यखबर, सफीदों: सफीदों मंडी में गेंहू की बोरियों का उठान नहीं हो पा रहा है, जिसको लेकर आढ़ती व किसान परेशान हैं। उठान ना होने के पीछे खरीद एजेंसियों की अव्यवस्था व लोकडाउन के चलते दूरदराज के राज्यों से आने वाली लेबर का ना पहुंच पाना है। सरकार की ओर से मनरेगा मजदूरों को मंडी में लगाया जरूर गया है लेकिन अनुभवहीनता के चलते ये मनरेगा मजदूर इस लदान के कार्य को ठीक व तेजी से नहीं कर पा रहे हैं। बता दें कि लदान के लिए स्पेशल लेबर उत्तरप्रदेश व बिहार से हर वर्ष आती थी लेकिन कोरोना महामारी के कारण जो मजदूर जहां पर था, वहीं पर थम गया है और वे मंडियों में आ पाने की स्थिति में नहीं है। मजदूरों के अभाव में मंडियों में भरे हुए कट्टों की तादाद बढ़ती जा रही है और गेंहू डलवाने के लिए आढ़तियों के पास स्थान कम होता जा रहा है। इसी को देखते हुए आढ़तियों ने अब गेंहू के कट्टों की ऊंची-ऊंची ढांग लगवानी शुरू कर दी है। कच्चा आढ़ती संघ के प्रधान अनुज मंगला ने बताया कि अब तक उठान नहीं हो पा रहा है जिसके चलते हमें काफी दिक्कत हो रही है। प्रशासन द्वारा लगाए गए मनरेगा मजदूर काम नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में किसानों और आढ़तियों की चिंताएं निरंतर बढ़ रही हैं। खरीद एजेंसियां अभी तक उठान सुचारू नहीं करवा पाई है। जब तक उठान नहीं होगा तब तक गेहूं की फसल की पेमेंट हमारे पास नहीं पहुंचेगी और किसान को हम पेमैंट कैसे दे पाएंगे। उन्होंने बताया कि किसान आढ़तियों से निरंतर पेमैंट की मांग कर रहे हैं। उन्होंने सरकार व प्रशासन से अनुरोध किया कि वे जल्द से जल्द उठान सुचारू करवाएं।
Aluminium scrap lifecycle Scrap aluminium alloy sorting Scrap metal value optimization