सत्यखबर सफीदों (महाबीर मित्तल) – गुरू नानक देव जन्मोत्सव मंगलवार को नगर में बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षा गुरूद्वारा सिंघ सभा के अध्यक्ष नरेंद्रपाल सिंह बंटी ने की तथा नगर कीर्तन को बतौर मुख्यातिथि पूर्व मंत्री बचन सिंह आर्य ने ध्वज दिखाकर रवाना किया। नगर कीर्तन की अगुवानी पंज प्यारों ने की। संगत के वाहेगुरु और जो बोले सो निहाल के जयकारे के साथ शहर भर को भक्तिमय बना दिया। इससे पूर्व गुरूद्वारा सिंघ सभा के प्रधान नरेंद्रपाल सिंह बंटी ने मुख्यातिथि बचन सिंह आर्य को सिरोपा भेंट करके अभिनंदन किया। अपने संबोधन में बचन सिंह आर्य ने कहा कि गुरु नानक देव जी के विचार आज भी प्रासंगिक हैं।
गुरू नानकदेव जी ने इंसान को बताया है कि कर्मभूमि पर फल के लिए श्रम सबको करना पड़ता है, रब सिर्फ लकीरे देता है और उसमे रंग हमको भरना पड़ता है। जिस व्यक्ति को खुद पर विश्वास नहीं है वो कभी ईश्वर पर भी पूर्णरूप से कभी विश्वास नहीं कर सकता। केवल वही वाणी बोलों जो आपको सम्मान दिलवा सके। अहंकार कभी नहीं करना चाहियें बल्कि ह्रदय में सेवा भाव रख जीवन व्यतीत करना चाहिए। जब शरीर गंदा हो जाता है तो हम पानी से उसे साफ कर लेते हैं।
उसी प्रकार जब हमारा मन गंदा हो जाये तो उसे ईश्वर के जाप और प्रेम द्वारा ही स्वच्छ किया जा सकता है। जब धन को हद्य में स्थान दिया जाता है तो सुख-शांति के स्थान पर लालच, भेदभाव और बुराइयों का जन्म होता है। श्री गुरुग्रंथ साहिब की पालकी व पंच प्यारों पर फूलों की वर्षा की गई। विभिन्न समुदायों के लोगों ने श्री गुरू ग्रंथ साहिब की पालकी साहिब के समा माथा टेककर अपनी खुशी का इजहार किया। नगर कीर्तन ऐतिहासिक गुरूद्वारा सिंह साहिब से प्रारंभ होकर रेलवे रोड़ होते हुए शहर की मुख्य सड़कों पर निकाला गया। इस बीच कई सामाजिक संगठनों ने संगतों को जलपान करवाया।
इसमें सिख समुदाय के पुरूषों महिलाओं ने ग्रंथ साहब के पालकी के आगे झाडू लगाकर रास्ता साफ करते हुए सेवा की। इस दौरान फलों का प्रसाद बांटा गया और विशाल लंगर लगाया गया। गुरूद्वारा ङ्क्षसह सभा के प्रधान व नगरपार्षद नरेंद्रपाल उर्फ बंटी ने बताया कि हर वर्ष यह पर्व धूमधाम से मनाया जाता है और इस बार भी गुरू महाराज के आशीर्वाद व साध-संगत के सहयोग से इस भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में ढाड़ी जत्थे पहुंचकर गुरूवाणी का पाठ करके समूह संगत को निहाल किया। वहीं गत्तका पार्टी ने नगर कीर्तन के दौरान हैरतअंगेज कारनामे दिखाए।
Aluminum can recycling Aluminium scrap safety standards Scrap metal recovery management