सत्यखबर सफीदो
जींद जिला पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति सप्ताह के अंतर्गत सफीदों पुलिस द्वारा भी लोगों को जागरूक किया गया। सिटी थाना सफीदों के अंतर्गत शहर क्षेत्र में सड़कों पर जाकर पुलिस लोगों को नशा छोड़ने के लिए समझाती नजर आई इस कार्यक्रम की अगुवाई एसआई महेंद्र सिंह में की।
कार्यक्रम के दौरान महेंद्र सिंह ने लोगों को बताया कि नशा करने से तन मन धन तीनों प्रकार का नुकसान होता है। नशे की वजह से अपराध भी बढ़ रहे हैं ।इसके अलावा नशे की वजह से परिवारिक रिश्ते भी टूटते जा रहे हैं। इस अभियान के तहत पुलिस ने टैक्सी स्टैंड बस स्टैंड और शहर के मेन चौक चौराहों पर लोगों को नशे से बचने के लिए जागरूक किया।
इस अवसर पर महेंद्र सिंह ने बताया कि जिला मुख्यालय के आदेश पर सिटी थाना क्षेत्र में लोगों को नशा छोड़ने के लिए जागरूक किया जा रहा है और इसमें लोगों का सहयोग भी मिल रहा है।
Copper scrap industry insights International trade of Copper scrap Metal scrap utilization
Copper cable price per pound, Scrap metal regeneration, Copper scrap buyers and sellers