सत्यखबर सफीदों (महाबीर मित्तल) – भारतीय जनता पार्टी का 2 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शनिवार को सफीदों की जाट धर्मशाला में शुरू हो गया। प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ भारत माता की प्रतीमा के सम्मुख संगठन मंत्री सुरेश भट्ट व अन्य नेताओं ने ज्योति प्रज्ज्वलित करके किया। इस प्रशिक्षण शिविर की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष अमरपाल राणा ने की। शिविर में करीब 500 बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र प्रमुख, भाजपा विचारधारा के पूर्व सरपंचों और इसी विचारधारा से जुड़े हुए अन्य वरिष्ठ लोग ने भाग लिया। प्रथम दिन संगठन मंत्री सुरेश भट्ट, प्रदेश महामंत्री संजय भाटिया, केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह व निकाय मंत्री कविता जैन का जोरदार अभिनंदन किया गया।
शिविर में कार्यकत्र्ताओं को संबोधित करते हुए सुरेश भट्टव संजय भाटिया ने चुनाव व चुनौतियां 2019, केंद्रिय मंत्री चौ. बीरेंद्र सिंह ने भारत के राजनैतिक एकीकरण एवं आर्थिक आजादी में स. बल्लभ भाई पटेल व दिनबंधू छोटूराम का दृष्टिकोण तथा प्रदेश कैबिनेट मंत्री कविता जैन ने हरियाणा प्रदेश व केंद्र सरकार की उपलब्धियों व योजनाओं पर सिलसिलेवार अपने-अपने विचार रखे। अपने संबोधनों में नेताओं ने कहा कि देश व प्रदेश की जनता व भारतीय जनता पार्टी 2019 के लिए विजय संकल्प ले चुकी है। हम सत्ता सुख भोगने के लिए नहीं आए हैं बल्कि इस देश का विकास व भारत माता की रक्षा करने के लिए आए हैं। आज देश को आगे ले जाने के लिए संपूर्ण समाज को एक साथ जुडऩे की आवश्यकता है।
भारतीय जनता पार्टी में किसी भी प्रकार का भाई-भतीजावाद नहीं है और सभी एक कार्यकत्र्ता की तरह से एकजूट होकर कार्य करते हैं। उन्होनें कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लिए सबसे पहले देश है और उसके बाद में अन्य कुछ है। भाजपा का प्रथम ध्येय देश की एकता व अखंडता की रक्षा करना है। भारत माता की जय भाजपा का एक विचार है और इस विचार पर हर कार्यकत्र्ता को चलना चाहिए। इस विचार पर चल दिए तो फिर से इस भारतवर्ष को विश्व गुरु या सोने की चिडिय़ां बनने से कोई नहीं रोक सकता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत निरंतर इस दिशा में चल रहा है।
उनके नेतृत्व में भारत को पूरे विश्व में सम्मान मिला है। उन्होंने कहा कि जीएसटी कांग्रेस पार्टी भी लाना चाहती थी लेकिन उनकी मंशा ठीक नहीं थी लेकिन मोदी सरकार ने सही नियत के साथ जीएसटी को लागू किया और जीएसटी में लगातार सुधार के किए जा रहे हैं। नोटबंदी व जीएसटी से देश की अर्थव्यवस्था सुधरी है और देश को आर्थिक गुलामी से छुटकारा मिला है। इस सरकार में किसानों को फसलों को उचित दाम प्राप्त हुए हैं।
Metal reprocessing depots Ferrous metal baling Iron recycling and reclamation solutions
Ferrous scrap disposal, Iron scrap recovery and processing, Metal scrap recovery and reclamation
Aluminium recycling waste minimization Aluminium scrap secondary processing Scrap metal repurposing innovations