हरियाणा

सफीदों विधानसभा में इस बार खिलेगा कमल – बचन सिंह आर्य

सत्यखबर सफीदों (महाबीर मित्तल) – सफीदों विधानसभा में इस बार अवश्य ही कमल खिलेगा। यह बात पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बचन सिंह आर्य ने कही। वे वीरवार को नगर के आर्य सदन में समर्थकों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर कार्यकत्र्ताओं ने बचन सिंह आर्य का जोरदार अभिनंदन किया। अपने संबोधन में बचन सिंह आर्य ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के 75 प्लस के लक्ष्य में सफीदों विधानसभा की सीट महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। भाजपा के सभी स्थानीय नेता व कार्यकत्र्ता अनुशासित तरीके से पार्टी को मजबूत कर रहे है और दिन रात एक करके कार्य कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल की नीतियों व पारदर्शी शासन से हर वर्ग में खुशी है और लोग भाजपा का सदस्य ग्रहण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार ने सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की नीति के तहत जनहित में विकास कार्य कर रही है। नौजवानों को विभिन्न महकमों में पूरी पारदर्शिता व योग्यता के आधार पर नौकरियां दी जा रही हैं। वर्तमान में सभी कार्य पूरी ईमानदारी व पारदर्शिता से करवाए जा रहे हैं।

Panipat News: बिजली की टूटी तार से गन्ने की पांच एकड़ फसल जलकर राख! दमकल के पहुंचने से पहले खेत की पूरी फसल स्वाहा
Panipat News: बिजली की टूटी तार से गन्ने की पांच एकड़ फसल जलकर राख! दमकल के पहुंचने से पहले खेत की पूरी फसल स्वाहा

उन्होंने किसानों के लिए चलाई जा रही योजनाओं का वर्णन करते हुए बताया कि किसानों की आय को दोगुना करने के विजन की ओर बढ़ते हुए प्रदेश सरकार ने किसान कल्याण प्राधिकरण का गठन किया है। उन्होंने कहा कि केवल कीमतें बढ़ाना आय को दुगना करने का साधन नहीं है, बल्कि लागत को कम करना भी सरकार की प्राथमिकता है। किसानों को जोखिम फ्री बनाने के लिए भावान्तर भरपाई योजना शुरू करने वाला हरियाणा देश का पहला राज्य है।

सरकार बेटियों और महिलाओं के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजना चला रही है। आगामी होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों में सीएम मनोहर लाल के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी पिछले सभी रिकार्ड ध्वस्त करते हुए 75 से अधिक सीटें जीतकर इतिहास रचेगी। उन्होंने कार्यकत्र्ताओं से आह्वान किया कि वे सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं व कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाएं।

Haryana Congress: हरियाणा कांग्रेस में राहुल गांधी का ऑपरेशन क्लीन! गुटबाज़ नेताओं पर बड़ी कार्रवाई की चेतावनी
Haryana Congress: हरियाणा कांग्रेस में राहुल गांधी का ऑपरेशन क्लीन! गुटबाज़ नेताओं पर बड़ी कार्रवाई की चेतावनी

Back to top button