सत्यख़बर, सफीदों
सफीदों में एक नाबालिक मुस्लिम लड़के के द्वारा एक नाबालिक हिंदू लड़की को भगा ले जाने के बाद लड़की पक्ष ने थाने में जमकर हंगामा किया। उग्र हुए लड़की पक्ष के लोगों को पुलिस कर्मचारियों ने मुश्किल से समझा-बुझाकर घर भेजा। पुलिस के द्वारा घर से फरार हुए लड़का लड़की को दिल्ली से बरामद कर लिया है। लड़की के परिवार ने थाना इंचार्ज पर लड़के के परिवार की मदद करने के आरोप लगाए हैं।
वीडियो देखें
मिली जानकारी के अनुसार सफीदों से एक नाबालिग लड़की को शहर का ही एक नाबालिक लड़का स्कूटी पर बैठा कर दिल्ली ले गया। घर से फरार दोनों बच्चे सातवीं और आठवीं कक्षा के छात्र बताए जा रहे हैं। लड़की के परिवार ने आरोप लगाया है कि आरोपित लड़का अपनी मां की सहमति से लड़की को स्कूटी पर बिठाकर दिल्ली में बेचने के लिए ले जा रहा था। सीसीटीवी फुटेज में लड़की को ले जाने की वीडियो सामने आने के बाद परिवार ने पुलिस से संपर्क किया तो उन्हें दिल्ली में प्रवेश करते वक्त पुलिस ने काबू कर लिया।
दोनों नाबालिक छात्रों को लेकर पुलिस सफीदों पहुंची जहां से लड़की को मेडिकल के लिए जींद ले जाया गया है । पुलिस मामले की कानूनी प्रक्रिया में लगी हुई है।
वही आरोपित छात्र के खिलाफ कार्यवाही और छात्रा की बरामदगी को लेकर सिटी थाना पहुंचा छात्रा का परिवार उस समय उग्र हो गया जब लड़का पक्ष की तरफ से दो लड़के वहां पहुंच गए और फोन पर लड़का पक्ष को जानकारी देते दिखाई दिए। पुलिस ने दोनों लड़कों को उग्र लोगों से बचाते हुए थाने के अंदर बंद कर दिया।
इस मामले में थाना प्रभारी से जानकारी चाहिए तो उनका नंबर स्विच ऑफ मिला।
Scrap aluminium annealing Aluminium scrap landfill diversion Metal waste recycling yard