सत्यखबर, नई दिल्ली
झारखंड के रांची स्थित रिम्स अस्पताल में तैनात डॉक्टर की करतूत पत्नी के सामने तब आई। जब उसने मोबाइल चैट देखकर शादी की तस्वीर को शेयर किया। जिसे डॉक्टर की दोनों गर्लफ्रेंड ने देख लिया। जिसके बाद बवाल मच गया। दोनों गर्लफ्रेंड ने थाने में पहुंच डॉक्टर पर यौन शोषण का आरोप लगाते हुए एफ आईआर दर्ज कराई है। राज्य के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स के डा. कुश कुमार पर गंभीर आरोप लगा हैं।
एक लडक़ी का आरोप है कि डॉक्टर पिछले 10 साल से उसके साथ रिलेशनशिप में था, तो वहीं दूसरी लडक़ी ने बताया कि उसके साथ तीन साल से डॉक्टर का अफेयर चल रहा था। दोनों लड़कियों ने बताया कि उन्हें ये जानकारी नहीं थी कि डॉक्टर की शादी हो चुकी है। हैरानी की बात तो ये है कि जिस लडक़ी ने 10 साल से रिलेशनशिप में होने का आरोप लगाया है। उसे भी डॉक्टर की शादी के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। इस बीच डाक्टर की पत्नी ने ने गर्लफ्रेंड के साथ डॉक्टर की चैट देख ली।
ये भी पढ़ें… दिल्ली पुलिस के दो अधिकारियों को हुई इतने साल की कैद, जानिए क्यों
जिसके बाद उसने अपनी शादी की तस्वीर को दोनों गर्लफ्रेंड के साथ शेयर कर दिया। फिर क्या था डॉक्टर की शादी की तस्वीर सामने आते ही दोनों लड़कियों का माथा ठनक गया। वे यह जानकर हैरान रह गईं कि जिस डॉक्टर के साथ वह शादी करने का सपना देख रही हैं वो पहले से ही शादीशुदा है।इन लड़कियों ने डॉक्टर पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। पुलिस को इन लड़कियों ने बताया कि डॉक्टर ने उनसे जबरन शरीरिक संबंध बनाए और मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी देता था। मामला सामने आने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।
Aluminium scrap lifecycle management Scrap aluminium transport logistics Salvage metal recycling