सत्यखबर, कुरुक्षेत्र
बता दे की कृषि कानून का विरोध अब तेज होता जा रहा है। कुरुक्षेत्र में एक बार फिर किसान आंदोलन को लेकर एक बैठक हुई। इसमें दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों से 21 किसान संगठन के लोग पहुंचे। इस बैठक में देश भर में एक साथ किसान आंदोलन की शुरुआत करने की रणनीति तैयार की गई।कुरुक्षेत्र की काम्बोज धर्मशाला में भारतीय किसान यूनियन की बैठक शुरू होते ही सबसे पहले कृषि कानूनों के विरोध में संघर्ष करने का फैसला ले लिया है। सर्वसम्मति से लिए गए इस फैसले के बाद अब संघर्ष की रणनीति पर विचार किया जाएगा।
बैठक में राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और पंजाब से करीब 21 किसान संगठनों के पदाधिकारी पहुंच गए हैं। बैठक में देश भर एक साथ संघर्ष शुरू करने पर विचार किया जा रहा है। इसके लिए एक कोर कमेटी का भी गठन किया जा सकता है जो इस रणनीति को तैयार करने के साथ साथ इसके प्रचार की भी जिम्मेदारी संभालेगी । बैठक की अध्यक्षता करते हुए भाकियू प्रदेशध्यक्ष गुरनाम चढूनी ने कहा की इससे पहले सभी संगठनो के पदाधिकारी अपने अपने सुझाव देंगे।
https://www.youtube.com/watch?v=2jsSYPGmtng
Scrap aluminium repurposing technologies Aluminium scrap waste reduction Scrap metal recapturing and recycling