जींद, महाबीर मित्तल
प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं हरियाणा टैक्स ट्रिब्यूनल के पूर्व सदस्य कर्मबीर सैनी एडवोकेट के पिता चौधरी फतेह सिंह के स्वर्गवासी होने के बाद शुक्रवार को दिवंगत आत्मा की शांति के लिए शोकसभा का आयोजन शुक्रवार को जींद के सुभाष नगर में किया गया जिसमें प्रमुख रूप से भाजपा सांसद रमेश कौशिक, जिला भाजपा अध्यक्ष राजकुमार मोर, पूर्व मंत्री बचन सिंह आर्य, हरियाणा हाउसफेड के पूर्व अध्यक्ष डाक्टर ओमप्रकाश पहल, हरियाणा गौसेवा आयोग के अध्यक्ष श्रवण कुमार गर्ग, पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष अमरपाल राणा, वरिष्ठ भाजपा नेता उमेश शर्मा (गोहाना), ऐलनाबाद के रमेश भादो, भाजपा जिला महामंत्री डाक्टर राज सैनी, हाइकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता एसके गर्ग तथा क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोगों ने भाग लिया।
इस मौके पर हिन्दू, सिख व मुस्लिम धार्मिक विद्वानों ने उपस्थिति को मानव जीवन का महत्व बताते हुए नेकी की राह पर चलकर खुद के जीवन को सफल बनाते हुए सामाजिक माहौल को और सुखद बनाने में सहयोग करने की प्रेरणा दी और लोगों ने दिवंगत आत्मा के मानव जीवनकाल को कुशल जीवन मानते हुए चौधरी फतेह सिंह की सद्भावना, परोपकार, मानवसेवा व समाज के प्रति समर्पण की जीवनशैली को प्रेरक बताया। सर्वधर्म आध्यात्मिक सत्र में गुरु तेगबहादुर जी का बलिदान भी प्रेरणा का मुख्य स्रोत रहा। उनके पिता के चले जाने के बाद बड़ी संख्या में मिली जनसंवेदना के लिए लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कर्मबीर सैनी ने बृहस्पतिवार को सांत्वना देने उनके घर पहुंचे हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर की सीख का भी जिक्र किया। सैनी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने उन्हें मानव जीवन का महत्व समझाते हुए कहा कि रचनात्मक जीवनशैली के साथ समाज के जितना काम आ सकते हो आओ क्योंकि मनुष्य के जीवन की यह शैली ही सम्पूर्ण सुख का जरिया है। कर्मबीर ने कहा कि मुख्यमंत्री के इस संदेश ने उनके मन मे मुख्यमंत्री व भाजपा के प्रति अनंत सम्मान भरा है और उन्हें यकीन है कि जिस प्रदेश का मुख्यमंत्री इतना अच्छा इंसान हो वहां मनचाहे विकास में कोई दिक्कत नहीं हो सकती।
Aluminium heat exchanger scrap recycling Scrap aluminium consolidation Metal waste resale