सत्य खबर जींद, महाबीर मित्तल: जिला एवं सत्र न्यायाधीश कम जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की चेयरपर्सन सुश्री अराधना साहनी तथा मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कम जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की सचिव सुश्री रेखा के मार्ग दर्शन में पर्यावरण दिवस मनाया गया। अधिवक्ता ज्योति मान व कपिल ने ऑनलाईन प्लेट फार्म पर पर्यावरण पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अधिवक्ता ज्योति मान ने बताया क विश्व पर्यावरण दिवस पर्यावरण की सुरक्षा एवं संरक्षण हेतू पूरे विश्व में मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने की घोषण संयुक्त राष्ट्र ने पर्यावरण के प्रति वैश्विक स्तर पर राजनैतिक व सामाजिक जागृति लाने हेतू वर्ष 1972 में की थी। इसे 5 जून से 16 जून तक संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा आयोजित विश्व पर्यावरण सम्मेलन में चर्चा के बाद शुरू किया। उन्होंने बताया कि 5 जून 1974 को पहला विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। पर्यावरण को सुधारने हेतू यह दिवस महत्वपूर्ण है जिसमें पूरा विश्व रास्ते में खडी चुनौतियों को हर करने का रास्ता निकालता है।
यह भी पढ़ें:-
इसका मुख्य उदेश्य हमारी पकृति की रक्षा के लिए जागरूकता बढाना और दिन प्रतिदिन बढ रहे विभिन्न पर्यावरणीय मुद्दो को देखना है। हमारा पर्यावरण दिवस के मौके पर हम सबका कृतव्र्य है कि एक एक पौध अवश्य लगाएं ताकि आक्सीजन की कमी न रहे। इसके अतिरिक्त देवराज मलिक ने एक ऑनलाईन वैबमिनार का आयोजन किया । जिसमें पैनल के अधिवक्ताओं ने हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि पृथ्वी और पर्यावरण की देखभाल करने केे लिए यह पिपल्ज डे भी है। पर्यावरण के तरीकों को जानना वास्तव में महत्वपूर्ण है। स्वस्थ जीवन के लिए पर्यावरण एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह हमें हवा भोजन इत्यादि प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि हम सब का कृर्तव्य है कि हमें एक एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और नदी व नालों पर उगे पौधों की भी देखभाल करनी चाहिए। हमें अपने घरों व आसपास खाली पडे क्षेत्र में पौधे लगाने चाहिए। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर प्राधिकरण के प्रांगण में पौधे लगाए गए। इसके अलावा प्राधिकण के वकीलों द्वारा भी विभिन्न 65 गावों में पौधे लगाकर पर्यावरण को शुद्ध बनाने की मुहिम चलाई गई।
Aluminum roof scrap Aluminum processing equipment Metal salvaging