सत्य खबर
पिछले 33 दिन से लॉकडाउन लगा हुआ है। अब सवारियों की मांग के अनुसार बसें चलाई जा रही हैं। पिछले दो दिन से लंबे रूट की बसें अनलाक होनी शुरू गई हैं। पंजाब के कई रूट को खोल दिया गया है। लुधियाना, डेरा ब्यास, अमृतसर व जालंधर की रोडवेज बस शुरू कर दी गई हैं। इन रूट पर अभी कोई रोटेशन तय नहीं है। फिलहाल सवारियों की मांग के अनुसार ही बसें चलाई जा रही हैं।
पानीपत बस स्टैंड की 50 से ज्यादा बसों को सड़कों पर उतार दिया गया है। पानीपत से पहले की तरह सीधे अमृतसर, जलांधर और चंडीगढ़ रूट पर बसें चला दी गई हैं। कोरोना काल में लाकडाउन लगने के बाद रोडवेज की बसों का परिचालन 33 दिन काफी प्रभावित रहा। सरकार द्वारा कोरोना काल में अधिकतर सेवाएं बहाल की जा चुकी हैं।
इसका असर रोडवेज विभाग पर भी पड़ा है। पानीपत डिपो में 150 बसें हैं। इसके अलावा 25 बसें किलोमीटर स्कीम की हैं। अधिकारियों ने 50 बसों को विभिन्न रूटों पर उतार दिया है। इसमें पंजाब रूट पर लाकडाउन से पहले सबसे ज्यादा बसें चलाई जाती थी। अब फिर से सेवाएं शुरू कर दी गई हैं। इससे यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।
यह भी पढें:- यूपी शराब कांड: एक लाख का इनामी मुख्य आरोपी गिरफ्तार, अब तक 108 की मौत
Aluminum recycling economics Aluminium scrap pollution control Scrap metal import restrictions
Scrap metal reclamation operations Ferrous metal recovery yard Iron scrap management services
Ferrous material sellers, Iron scraps reclamation center, Metal waste sorting