सत्य खबर
राजधानी दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में सागर धनखड़ की हत्या होने के बाद पहली बार ओलंपिक पदक विजेता सुशील कुमार का फुटेज सामने आया है। सुशील मेरठ टोल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। इसमें वह एक कार में एक अन्य शख्स के साथ बैठा हुआ है। बता दें कि यह फुटेज उस दौरान का है जब घटना के बाद वह उत्तराखंड की ओर जा रहा था। तकनीकी जांच के जरिए पुलिस आरोपी सुशील पहलवान समेत अन्य आरोपियों की धरपकड़ की कोशिश कर रही है। जिसके तहत पुलिस को मेरठ टोल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में सुशील का फुटेज मिला। सूत्रों का कहना है कि सुशील के साथ कार में मौजूद व्यक्ति की पहचान कर पुलिस उसकी धरपकड़ करने की कोशिश की जा रही है ताकि उसके जरिए यह पता लगाया जा सके की घटना को अंजाम देने के बाद सुशील कहां गया। अंदाजा लगाए जा रहे हैं कि वह उत्तराखंड के एक आश्रम में है। वहीं कुछ का मानना है कि वह नेपाल भी भाग सकता है।
पुलिस के अधिकारिक सूत्रों का कहना है कि सुशील पेशेवर अपराधी की तरह बर्ताव कर रहा है। वह कई सिम कार्ड के जरिए अपने सहयोगियों के संपर्क में रहता है। वह पुलिस की जांच भटकाने के लिए अपने सहयोगियों की मदद से सर्विलांस पर लगे अपने सिम का इस्तेमाल करवाता है। ताकि पुलिस को लगे कि सुशील दिल्ली के आसपास मौजूद है। पुलिस की जांच के दौरान कई सिम नंबरों का पता चला है। जिसके जरिए पुलिस आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
यह भी पढ़ें:- महाराष्ट्र: पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी, 13 नक्सली ढेर
आपको बता दें कि छत्रसाल स्टेडियम में 4 मई की रात पहलवानों के बीच हाथापाई का मामला सामने आया था। इसमें कुछ पहलवान बुरी तरह घायल हो गए थे, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से एक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान जूनियर नेशनल चैंपियन पहलवान सागर के रूप में हुई थी।
Aluminium scrap logistics Aluminium scrap pricing strategies Metal waste recycling solutions