सफीदों, (महाबीर मित्तल)
उपमंडल के गांव सिंघाना की चर्च में पास्टर विनोद भाटिया द्वारा प्रार्थना सभ्भा का आयोजन किया गया। जिसमें दिल्ली में कडाके की ठंड में तीन अध्यादेश के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों के लिए प्रार्थना की गई। इस प्रार्थना सभ्भा में बतौर मुख्यातिथि रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया अंबेडकर के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुनील गहलावत ने शिरकत की। अपने संबोधन में सुनील गहलावत ने कहा कि हमारे लिए पिछला वर्ष दुखों का पहाड़ लेकर आया था। कोरोना वायरस व मंदी के कारण यह विशेष रूप से याद किया जाएगा। उन्हे उम्मीद है कि नया वर्ष ढ़ेर सारी खुशियां व तरक्की लेकर आएगा। गहलावत ने कहा कि देश का किसान अपनी मांगों को लेकर दिल्ली में आंदोलन कर रहा है। सरकार को चाहिए कि वह किसानों की मांगों को जल्द पूरा करें। उन्होंने बताया कि उनकी पार्टी की मुहिम कोई सताए हमें बताएं बेहद कारगर सिद्ध हो रही है और गरीबों व शोषितों को न्याय प्राप्त हो रहा है। कार्यक्रम में चर्च के पास्टर विनोद भाटिया ने सुनील गहलावत को पवित्र बाइबल देकर सम्मानित किया। इस मौके पर पास्टर विनोद भाटिया के अलावा पास्टर रामनिवास मेहरा, पास्टर पवन कुमार, पास्टर सतीश कश्यप व डा. जगदीश सैनी मौजूद थे।
https://www.youtube.com/watch?v=wBCtIJKf7jc&t=2s
Scrap aluminum baler Aluminium recycling cost-efficiency Metal waste reprocessing plant