सत्य खबर, चण्डीगढ़
महशूर पंजाबी गायक सिद्दू मुसेवाला हत्याकाण्ड में आए दिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं। वहीं इस मामले में सोच से भी अधिक आरोपी पाए जा रहे हैं। जिनकी गिरफ्तारी का सिलसिला जारी है। वहीं सोमवार को मूसेवाला की हत्या के मामले में शार्प शूटर प्रियवर्त फौजी और कशिश को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह दोनों अपने तीसरे साथी केशव के साथ गुजरात के मुंद्रा पोर्ट के नजदीक एक किराए के मकान में छुपे हुए थे।
दिल्ली पुलिस ने यह भी खुलासा किया कि मूसेवाला की हत्या में कुल 6 शार्प शूटर्स शामिल थे। जो कोरोला और बोलेरो में सवार होकर आए थे। दिल्ली पुलिस ने यह भी खुलासा किया कि अगर हथियार फेल हो जाते तो शार्प शूटर्स ने मूसेवाला पर ग्रेनेड अटैक की भी प्लानिंग कर रखी थी। मूसेवाला की हत्या के बाद इन शार्प शूटर्स ने गोल्डी बराड़ को कॉल कर कहा कि काम हो गया। दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल के स्पेशल पुलिस कमिश्नर के एचजीएस धालीवाल ने बताया कि मूसेवाला की हत्या को अंजाम देने के लिए 2 मॉड्यूल एक्टिव थे। दोनों कनाडा बैठे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के टच में थे। बोलेरो को कशिश चला रहा था। उस टीम का हेड प्रियवर्त फौजी था। उसके साथ अंकित सेरसा और दीपक मुंडी शामिल था। कोरोला गाड़ी को जगरूप रूपा चला रहा था। मनप्रीत मन्नू उसके साथ बैठा हुआ था।
*हिमाचल में केबल कार में फंसे 11 यात्री,जानिए फिर क्या हुआ*
मन्नू ने AK47 से मारी गोलियां
पहले मोगा के शार्प शूटर मनप्रीत मन्नू ने AK47 से मूसेवाला पर फायर किया। जिसकी गोली मूसेवाला को लगी। इससे मूसेवाला की थार वहीं रुक गई। फिर यह कोरोला से उतरे और बोलेरो से भी 4 शूटर उतरे। सभी 6 शार्प शूटर ने फायरिंग की। जब इन्हें पता चल गया कि अब मूसेवाला बच नहीं पाएगा तो यह वहां से फरार हो गए।
बोलेरो छोड़ने के बाद केशव दूसरी गाड़ी में ले गया
वारदात के बाद मन्नू और रूपा अलग चले गए। बाकी 4 लोग बोलेरो में अलग चले गए। इन्हें कुछ किलोमीटर के बाद केशव ने अपनी गाड़ी में बिठाया। वहां से यह फतेहाबाद पहुंचे। कुछ दिन वहां रुकने के बाद आगे निकले। यह कई जगहों पर छुपते रहे। 19 जून को सुबह के वक्त दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने इन्हें खारी मिट्ठी रोड मुंद्रा पोर्ट के पास से गिरफ्तार किया है। उन्होंने किसी लोकल डीलर के जरिए किराए का मकान लिया हुआ था।
यह हुई बरामदगी
दिल्ली पुलिस के मुताबिक इन आरोपियों से एक हाई एक्सप्लोसिव ग्रेनेड, अंडर बैरेल ग्रेनेड लांचर बरामद किया गया है। इसे AK47 पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा एक असॉल्ट राइफल, 3 पिस्टल, 36 राउंड कारतूस, एक पार्ट AK सीरीज असॉल्ट राइफल का मिला है।
*हिमाचल में केबल कार में फंसे 11 यात्री,जानिए फिर क्या हुआ*
25 हजार का इनामी बदमाश फौजी
प्रियवर्त फौजी हरियाणा के सोनीपत के गढ़ी सिसाना का रहने वाला है। कुख्यात प्रियवर्त पर 2 हत्याओं समेत कुल 11 मामले दर्ज हैं। सोनीपत के खरखौदा व बरोदा थाना में उसके खिलाफ मर्डर का केस दर्ज है। 10 मामलों में उसकी गिरफ्तारी हो चुकी है। इसके बाद उसका नाम सवा साल पहले हुए कृष्ण हत्याकांड में सामने आया। जिसके बाद हरियाणा पुलिस ने उस पर 25 हजार का इनाम रखा है।
Aluminium scrap sorting technologies Aluminium refurbishment Scrap metal processing equipment