सत्यखबर, सिरसा
हरियाणा के सिरसा में मंगलवार को आयोजित किसान सम्मेलन में पहुंचे बीकेएम के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने भाजपा सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। टिकैत ने कहा कि यूपी चुनाव से पहले किसी बड़े हिंदू लीडर की हत्या होगी। इनसे बचकर रहना। ये किसी बड़े हिंदू लीडर की हत्या करवाकर देश में हिंदू.मुसलमान करके चुनाव जीतना चाहते हैं। जिन लोगों की भाजपा थी, उन नेताओं को भी घरों में कैद किया हुआ है। टिकैत ने कहा कि इस देश पर सरकारी तालिबानियों का कब्जा हो चुका है। जिस एसडीएम ने किसानों पर लाठियां चलवाई, उसका चाचा आरएसएस में बड़े ओहदे पर है। इन सरकारी तालिबानियों का पहला कमांडर करनाल में मिल चुका है। अगर ये हमें खालिस्तानी कहेंगे तो हम इनको तालिबानी कहेंगे।
टिकैत ने कहा कि प्रधानमंत्री ने कहा था कि 2022 तक किसानों की आमदनी दोगुनी हो जाएगी। अगर ऐसा नहीं हुआ, उनकी फसलें दोगुने रेट पर नहीं बिकी तो पूरे देश को पता लग जाएगा कि देश का प्रधानमंत्री झूठ बोलता है। इसके अलावा टिकैत ने सरकारी नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि देश की बड़ी कंपनियां कर्जा लेकर माफ करवा लेती हैं और फिर वहीं कंपनियां सरकारी संस्थान खरीद लेती हैं। ये देश में चल क्या रहा है। अगर कोई किसान कर्जा लेकर कर्जा न भर पाए तो उसका घर, जमीन तक नीलाम कर दी जाती है। कर्जा दस लाख का है तो भी किसान की 50 लाख की जमीन बेची जाती है ये किस तरह कानून है। टिकैत ने कहा कि ये नीतियां जहां पर बनती हैं वहां पर कोई भी ट्रैक्टर या हल चलाने वाला नहीं है।
किसान नेता टिकैत ने कहा कि हिमाचल में किसान का सेब 20 से 22 रुपए तब बिक रहा है।
वहीं बड़े-बड़े गोदाम वाले 100 से 150 रुपए में सेब बेच रहे हैं। हिमाचल में बड़े-बड़े उद्योगपतियों ने गोदाम बना रखे हैं जो सस्ते में सेब खरीदकर उसमें जमा करते हैं और फिर महंगे रेटों पर आगे बेचते हैं। जिस तरह से आसाम में चाय के बागानों के मालिक किसानों को उद्योगपतियों ने बर्बाद किया है उसी तरह से अब हिमाचल के किसान बर्बाद होंगे। किसान की गेहूं बिकती है 20 रुपए और मॉल में आटा मिलता है 87 रुपए किलो। किसान का बाजरा बिकता है 12 रुपए किलो और आटा मिलता है 60 रुपए किलो। जिस तरह से देश में गोदाम बनाए जा रहे हैं। उनसे देश के हालात और भी ज्यादा खराब होंगे। वहीं जनसभा को किसान नेता जगजीत सिंह दलेवाल, बलदेव सिंह सिरसा, सोनिया मान व अन्य किसान नेताओं ने भी संबोधित किया।
वहीं करनाल में लाठीचार्ज होने के बाद किसानों के गुस्से को देखकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। डिप्टी सीएम की कोठी की तरफ जाने वाले रास्ते पर एक डीएसपी और एक पुलिसबल की कंपनी को तैनात किया गया है। वहीं रिजर्व पुलिस बल को भी पुलिस लाइन में अलर्ट पर रखा गया है। वहीं आज राकेश टिकैत में सिरसा आगमन पर यातायात को भी आयोजन स्थल से दूर ही रखा गया।
Scrap aluminium carbon footprint Sustainable aluminium scrap practices Scrap metal auctions