सत्यखबर,चण्डीगढ़
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल दो दिवसीय दिल्ली के दौरे पर निकल गए हैं। उनके इस दौरे पर पक्ष तथा विपक्ष दोनों की नजरें हैं। क्योंकि हो सकता है हरियाणा मंत्रिमंडल के विस्तार को भी केंद्रीय नेतृत्व मंजूरी दे दे। जिसको लेकर उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला भी बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकत कर चुके हंै।बता दें कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल रविवार चण्डीगढ़ में पत्रकारों से बातचीत करने के बाद दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। उनके दौरे को लेकर उत्सकुता का एक कारण यह भी है कि शायद केंद्र कृषि कानून सुधार विरोधी आंदोलन को लेकर उन्हें कुछ नई गाइडलाइन दे।
ये भी पढ़े… कोरोना संक्रमित मामलों में आई गिरावट, पिछले 24 घंटें में आए इतने नए केस
दरअसल किसान संगठनों के प्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच वार्ता के बाद भी असमंजस की स्थिति है। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर अधूरी जानकारी देने का आरोप लगा रहे हैं। इसलिए संभव है कि मुख्यमंत्री दिल्ली प्रवास के दौरान गृहमंत्री अमित शाह से मिलकर आंदोलन के बारे में उन्हें नए डेवलपमेंट से अवगत कराएं। इसके अलावा हरियाणा में कोरोना पर भी हालात से रूबरू करायेंगे। यह भी संभव है कि प्रदेश में नए मंत्रिमंडल को लेकर भी अंतिम निर्णय लिया जाए।
वहीं केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र तोमर से कृषि उत्पादन पर तथा किसान आंदोलन पर भी विमर्श विर्मश होगा। वहीं फिलहाल कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर कृषि प्रधान राज्यों से परंपरागत गेहूं व धान की फसल की तुलना में तिलहन व दलहन का उत्पादन बढ़ाने पर जोर दे रहे हैं। इसलिए इस बारे में तो बात होनी तय है। इसके अलावा किसान आंदोलन में हरियाणा के किसानों का बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने पर भी गंभीरता से मंथन हो सकता तथा इसके संभावित समाधान पर चर्चा हो सकती है।
वहीं मुख्यमंत्री मनोहर लाल बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात करेंगे। उनसे भी न केवल मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर चर्चा होगी बल्कि संगठन को लेकर, किसान आंदोलन व कोरोना को लेकर भी विस्तार से बातचीत होगी।
Scrap aluminium compactor Aluminium scrap pricing strategies Industrial metal waste disposal
специализированная медицинская клиника профилактики сделать мед справку задним числом в Москвесправка от врача для работы задним числом купить медицинскую справку из поликлиники задним числом официально Москва
batmanapollo.ru