एडवोकेट विजयपाल सिंह ने बांटे मास्क व सैनेटाईजर
सत्य खबर, सफीदों, महाबीर मित्तल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की केंद्र सरकार के कार्यकाल के 7 वर्ष और मोदी-2 कार्यकाल के दो पूरा होने पर नागरिकों को सुरक्षित रखने के लिए भाजपा के जिला महेंद्रगढ़ प्रभारी एवं हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के पूर्व सदस्य एडवोकेट विजयपाल सिंह ने नगर की बाल्मीकि बस्ती में पत्रक, मास्क व सैनिटाइजर का वितरण किया। इस मौके पर जिला आईटी सैल संयोजक रवि थनई विशेष रूप से मौजूद थे। अपने संबोधन में एडवोकेट विजयपाल सिंह ने कहा कि कोरोनाकाल के चलते पार्टी मोदी सरकार के सात वर्ष पूरा होने की खुशी नहीं मना रही। कोरोना पीडि़तों की सेवा एवं बचाव का कार्य करके इसे सेवा दिवस के रूप में मनाया जा रहा। कोरोनाकाल में पार्टी पदाधिकारी, मोर्चा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष, संयोजक व मंडल अध्यक्ष समेत सभी कार्यकत्र्तागण सेवा कार्यों में जुटे हुए हैं। सेवा ही संगठन के तहत जरूरतमंदों को भोजन, सूखा राशन, मास्क, सैनिटाइजर, दवा एवं अन्य चिकित्सकीय सामग्री पहुंचाने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सेवाभाव से ही देश का विकास संभव है और इसी भाव के साथ सेवा कार्य चलाए जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें:-
Aluminium waste recovery methods Aluminium turning scrap recycling Scrap metal recovery depot