सत्य खबर, दिल्ली
हरियाणा कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की गुटबाजी को बढ़ने से रोकने के लिए हाईकमान प्रदेश कांग्रेस के संगठन को खड़ा करने का मन बना चुका है। दिल्ली में 19 विधायकों की हरियाणा मामलों के प्रभारी विवेक बंसल से मुलाकात में अब नया मोड़ आ गया है। पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रदेश कांग्रेस के संभावित पदाधिकारियों की सूची मांगी है। सूत्रों का कहना है कि सोनिया ने इस पूरे मामले में दखल इसलिए दिया है, ताकि पूर्व की तरह इस बार भी संगठन विस्तार अधर में न लटक जाए। बहुत संभव है कि अगले कुछ दिनों में पदाधिकारियों के नामों का ऐलान हो जाए। दिल्ली से जुड़े सूत्रों का कहना है कि विवेक बंसल अब यह सूची पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेजेंगे।
शहरी व ग्रामीण मिलाकर प्रदेश में कुल 34 जिलाध्यक्ष नियुक्त होने हैं। जिलाध्यक्ष नियुक्त होने के बाद जिला कार्यकारिणी का फैसला होगा। माना जा रहा है कि प्रदेश स्तर पर संगठन की जम्बो लिस्ट जा सकती है। इसमें महासचिव (संगठन) के अलावा कई वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, सहसचिव, संयुक्त सचिव व प्रेस प्रवक्ता के अलावा कोषाध्यक्ष शामिल हो सकते हैं। ब्लाॅक प्रधानों का फैसला इन दोनों सूचियों के बाद होगा। आपको बता दें कि प्रदेश कांग्रेस में पिछले 7 से भी अधिक वर्षों से संगठन का गठन नहीं हो पाया है। 2014 में फूलचंद मुलाना को हटाने के बाद जब पार्टी ने डॉ. अशोक तंवर काे प्रदेश कांग्रेस की कमान सौंपी थी तो उन्होंने (तंवर) ने कुछ दिनों बाद ही प्रदेश, जिला व ब्लाॅक कार्यकारिणी को भंग कर दिया था। इसके बाद तंवर ने कई बार संगठन के गठन की कोशिश की लेकिन वे चाहकर भी कुछ नहीं कर सके।
यह भी पढें:- हरियाणा में फिर आज बढ़े पेट्रोल और डीजल के दाम, जानिए क्या है रेट
कुमारी सैलजा को भी प्रदेशाध्यक्ष बने हुए डेढ़ वर्ष से अधिक हो चुका है, लेकिन वे भी अभी तक अपनी टीम नहीं खड़ी कर पाई हैं। प्रदेश में कांग्रेस अकेली ऐसी पार्टी है, जिसने 2014 के लोकसभा व विधानसभा ही नहीं इसके बाद 2019 के लोकसभा व विधानसभा चुनाव भी बिना संगठन के ही लड़े। बताते हैं कि प्रदेश में आने वाले दिनों में होने वाले शहरी स्थानीय निकाय तथा पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव से पहले संगठन को खड़ा किया जाएगा।
Scrap aluminium grade identification Aluminium scrap catalyst recovery Metal waste grading