सत्यखबर, सोनीपत
सोनीपत के पुरखास गांव में एक शख्स ने अपनी 15 साल की बेटी की जहर देकर हत्या कर दी। उसने सुबह 5 बजे बिना किसी को बताए बेटी का अंतिम संस्कार भी कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद गन्नौर थाना पुलिस की टीम गांव पहुंची और लड़की के माता-पिता से पूछताछ की।
पूछताछ के दौरान शक होने पर पुलिस दाेनों को गन्नौर थाने ले आई और हत्या का मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शुक्रवार को दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर ले लिया। पुलिस दोनों से उनकी बेटी की मौत के कारण जानने का प्रयास कर रही है। पुलिस इस मामले में ऑनर किलिंग के एंगल से भी जांच कर रही है।गन्नौर थाने में दर्ज पुलिस FIR के अनुसार, पुरखास गांव में महासिंह अपनी पत्नी बबीता के साथ रहता है। दो दिन पहले महासिंह की सबसे बड़ी बेटी की अचानक मौत हो गई और उसने किसी को कुछ भी बताए बगैर गुपचुप तरीके से उसका संस्कार कर दिया। उसी दौरान किसी ने गन्नौर पुलिस को मामले की सूचना दे दी। लड़की की मौत की वजह जानने के लिए पुरखास गांव पहुंची पुलिस टीम को प्राथमिक पूछताछ में महासिंह और उसकी पत्नी बबीता की बातों पर शक हो गया। ऐसे में पुलिस पहले महासिंह को थाने ले आई और उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके बाद उसकी पत्नी बबीता को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
ये भी पढ़ें… दीपेंद्र हुड्डा कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा में बतौर मुख्य अतिथि बरेली और बंदायु पहुंचे, जानिए क्या कहा
पुलिस की एक टीम शुक्रवार को एफएसएल टीम के साथ पुरखास गांव के श्मशानघाट भी पहुंची और वहां से लड़की की अस्थियां कब्जे में ले लीं। इन अस्थियों को जांच के लिए मधुबन लैब भेज दिया गया।महासिंह और बबीता के तीन बच्चे हैं एक लड़की और दो लड़के हैं। महासिंह की सबसे बड़ी बेटी की उम्र 15 साल थी जबकि दोनों बेटों की उम्र 12 साल और 6 साल है। गांव में चर्चा है कि प्रेम-प्रसंग को लेकर हुए विवाद के बाद यह हत्या की गई है।
Scrap aluminium trade associations Aluminium recycling global impact Metal waste separation