सत्य खबर जींद, महाबीर मित्तल: हम जितने ज्यादा पेड़ पौधे लगाएंगे उतना ही ग्लोबल वार्मिग की समस्या कम होगी। यह व्यक्तव्य जीन्द विकास संगठन के अध्यक्ष एवं प्रमुख समाजसेवी डा. राजकुमार गोयल ने दिया। डा. राजकुमार गोयल आज यहा इनरव्हील क्लब द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर इनरव्हील क्लब की प्रधान डा. रजनीश जैन व अन्य पदाधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित थे। इस मौके पर अपने संबोधन में डा. राजकुमार गोयल ने कहा है कि आज देश दुनिया में ग्लोबल वार्मिग की समस्या बढ़ती जा रही है। जिसके चलते पृथ्वी का तापमान बढ़ रहा है और पर्यावरण का सन्तुलन बिगड़ रहा है। उन्होनें कहा कि हमें समय समय पर ज्यादा से ज्यादा पेड़ पौधे लगाते रहना चाहिए। हम जितने ज्यादा पेड़ पौधे लगाएंगे उतना ही ग्लोबल वार्मिग समस्या कम होगी। पौधारोपण कार्यक्रम के तहत रोहतक रोड़ पर कई क्षेत्रों में जाकर पौधे लगाए गए। इनरव्हील क्लब की प्रधान डा. रजनीश जैन ने कहा कि हम पेड़ पौधों के बिना अपने जीवन की कल्पना नही कर सकते। पेड़ पौधे हमें आक्सीजन देते हैं और साथ ही हमारे आसपास के वातावरण को स्वच्छ और सुन्दर बनाते हैं। उन्होंने कहा कि आजकल लोग भौतिक सुख सुविधाओं के चलते पेड़ पौधों को काट रहे हैं। जिसके चलते ग्लोबल वार्मिग की समस्या पैदा होने लगी है। उन्होंने कहा कि यदि हमें पर्यावरण सुधार की और ध्यान नही दिया तो वह दिन दूर नहीं जब हमें आक्सीजन के लिए तड़पना पड़ेगा।
यह भी पढ़ें:-
Scrap aluminium trading market Aluminium scrap bundling Metal reutilization center
Sustainable metal recovery practices Ferrous material lean practices Iron and steel scrapping and reutilization
Ferrous material transportation vehicles, Iron salvage services, Scrap metal processing and recycling