सत्य खबर, घरौंडा, गुरदीप रंगा ।
शहर की नई अनाज मंडी में शिव शक्ति सेवा मंडल की ओर से आयोजित हरियाणवी सांग ने दर्शकों का बांधा हुआ है। दर्शक भी सांग का लुत्फ उठा रहे है। बुधवार को नई अनाज मंडी में 20वें सामूहिक विवाह के उपलक्ष्य में दुष्यंत शकुंतला सांग का मंचन किया गया। जिसका शुभारंभ मुख्यअतिथि भारतीय मोदी आर्मी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनोद जुनेजा, समाजसेवी डॉ. रामू बसताड़ा ने फीता काटकर किया और कहा कि सांग हरियाणवी संस्कृति की पहचान है। इसमें पौराणिक व ऐतिहासिक कहानियों को रागनियों व नाटक के माध्यम से सुनाया जाता है। कला या संस्कृति कभी विलुप्त नहीं होती, लेकिन उनकी तरफ युवा पीढिय़ों का रूझान कम हो जाता है। हरियाणवी संस्कृति की इस पहचान को युवा पीढिय़ों तक पहुंचानें के लिए सरकार ने भी कदम उठा रही है।
हरियाणवी सांग में सांगी बाबू दान सिंह चौहान ने दुष्यंत शकुंतला सांग का मंचन किया। सांग में दर्शाया गया कि हस्तिनापुर के राजा दुष्यंत शिकार खेलने के लिए जाते हैं। वन में शिकार खेलते-खेलते एक शेर का पीछा करते हुए गाय के प्राण बचाते हुए हिरण को तीर लग जाता है। हिरन मुनि के आश्रम में चला जाता है, जहां शकुंतला विदुषी से मिलती है और राजा उससे शादी कर लेते हैं। राजा अपने वतन वापस आ जाता है। जब ऋषि दुर्वासा आते हैं, तभी हिरण मारने पर उससे पति भूल जाने का श्राप दे देते हैं। शकुंतला गर्भवती हो जाती है और उनके पुत्र पैदा होता है। जिसका नाम भारत रखा जाता है। जिसके नाम से हमारे देश का नाम भारत पड़ा।
प्रधान डॉ. रमेश शर्मा ने बताया कि बसंत पंचमी को 11 कन्याओं की शादियां होगी। जिसमें लोग दान के लिए आगे आ रहे है। साथ ही बुजुर्ग हरियाणवी सांग का भी लुत्फ उठा रहे है।
इस मौके पर ब्रांड अम्बेसडर डॉ प्रवीण कौशिक, राजू टुटेजा,विशु, बाबुल कश्यप, रामदास शर्मा, हरिराम शर्मा आदि मौजूद रहे।
Scrap aluminium shredding Scrap aluminium workforce training Metal waste reclaiming