सत्य खबर, नई दिल्ली
पंजाब में आप की प्रचण्ड जीत के बाद हरियाणा में आम आदमी पार्टी एक बड़ी पार्टी बनती जा रही है। कई पूर्व मंत्रियों व विधायक के आप में शामिल होने के बाद सोमवार को तृणमूल कांग्रेस की हरियाणा इकाई के प्रमुख रहे व हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके अशोक तंवर आम आदमी पार्टी में शामिल होकर प्रदेश की राजनीति में हलचत पैदा कर दी है। वहीं आप में शामिल होने के बाद अशोक तंवर ने एक ट्वीट में कहा. जनप्रिय नेता अरविंद केजरीवाल के कुशल नेतृत्व में जनहित में किए जा रहे कार्यों ने मुझे आम आदमी पार्टी में शामिल होने के लिए प्रेरित किया ह। मैं जनता की आवाज उठाना जारी रखते हुए पार्टी नेतृत्व के विश्वास पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा।
बता दें कि अशोक तंवर कांग्रेस में रहते सांसद भी रह चुके है। इसके अलावा हरियाणा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष भी रहे हैं। वहीं उनके प्रदेशाध्यक्ष रहते भी पार्टी की गुटबाजी समाप्त नहीं हो पाई। पार्टी हाईकमान से तो उन्हें पूरा मान सम्मान मिला पर प्रदेश में उनको एक दो गुटों ने कोई एहमियत नहीं दी। जिसके चलते पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव में टीएमसी की भारी बहुमत से सरकार बनने के बाद अशोक तंवर टीएमसी में शामिल हो गए थे। उन्होंने ममता बनर्जी के हाथों टीएमसी की सदस्यता ग्रहण की थी। वहीं ममता बनर्जी ने भी उन्हें प्रदेश की जिम्मेवारी देते हुए उन्हें प्रदेश प्रमुख बनाया था।
वहीं अब हरियाणा के साथ लगते राज्य पंजाब में आम आदमी पार्टी की प्रचण्ड जीत के बाद जैसे ही कांग्रेस व अन्य दलों के पूर्व मंत्रियों व पूर्व विधायकों ने आप में जाना शुरू किया तो अशोक तंवर भी आज सोमवार को दिल्ली में आप संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मिले और आप में शामिल हो गए। अरविंद केजरीवाल ने अपने हाथों से उन्हें पार्टी की टोपी व पटका पहनाकर पार्टी में विधिवत रूप से शामिल किया।
Aluminium scrap reduction strategies Aluminium alloy reclamation Scrap metal recycling