सत्य खबर, चण्डीगढ़
हरियाणा में अब तक कांग्रेस का संगठन नहीं बन पाने के लिए पार्टी के प्रदेश प्रभारी विवेक बंसल ने खुद को जिम्मेदार माना है। उन्होंने कहा कि इसके लिए काफी हद तक मैं भी दोषी हूं, क्योंकि मेरा जो काम था, उसे मैं समय से पूरा नहीं कर पाया। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि अभी उन्होंने उम्मीद नहीं छोड़ी है और उन्हें भरोसा है कि संगठन में नियुक्तियां जल्द ही हो जाएंगी।
5 राज्यों में विधानसभा चुनाव के बाद यहां पहुंचे बंसल ने हरियाणा कांग्रेस में बदलाव से जुड़े सवाल पर कहा कि यह तो संभव है कि संगठन में यदि कोई एक व्यक्ति काम कर रहा है तो उसकी मदद के लिए दो, तीन या चार सहयोगी जोड़ दिए जाएं, लेकिन कोई बड़ा बदलाव होने जा रहा है, ऐसा मेरी जानकारी में नहीं है। यह मीडिया के कयास हैं। शीर्ष नेतृत्व जरूरत समझेगा तो बदलाव होगा। हुड्डा की कांग्रेस हाईकमान से मुलाकात के संबंध में विवेक बंसल ने कहा कि जी-23 ग्रुप से दूरियां कम करने की दिशा में बड़े स्तर पर बात चल रही है। हाईकमान के साथ सिर्फ हरियाणा के परिप्रेक्ष्य में ही बात हुई है, ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा वरिष्ठ नेता हैं।
*हरियाणा : पेट्रोल-डीजल की कीमत जारी, जानें आज क्या हैं रेट*
कांग्रेस हाईकमान कहीं न कहीं यह चाहता है कि पार्टी के असंतुष्ट नेताओं से दूरियां खत्म हों, इसलिए हुड्डा यदि कांग्रेस हाईकमान से बात कर रहे हैं तो वह सिर्फ हरियाणा का संदर्भ न होकर व्यापक संदर्भ है। पंजाब में आप की जीत और हरियाणा में उसके बढ़ते कद पर बंसल ने कहा कि पंजाब में आप की जीत एक संयोग है। पंजाब की जनता में बदलाव की चाह थी। पंजाब में कांग्रेस विधायक भी चाहते थे कि कैप्टन अमरिंदर सिंह को बदला जाए। कैप्टन के जाने के बावजूद परिणाम कांग्रेस के अनुकूल नहीं आए। कहीं न कहीं कुछ कमियां और गलतियां तो रही हैं, जिस कारण वहां कांग्रेस नहीं जीत पाई। हरियाणा के लिहाज से हम लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है
Aluminum scraps suppliers Aluminum recycling industry trends Metal waste cleaning