सत्य खबर, कुरूक्षेत्र
महाभारत की लड़ाई के लिए प्रसिद्व हरियाणा के कुरूक्षेत्र से आम आदमी पार्टी के मुखिया एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने रविवार को अब बदलेगा हरियाणा रैली के माध्यम से हरियाणा में भी राजनीतिक सक्रियता तेज करते हुए बीजेपी पर एक के बाद एक जमकर हमले किए।
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जो लोग चाहते हैं कि उनके बच्चे डॉक्टर, इंजीनियर, वकील बनें, वो हमारे साथ आएं। जो चाहते हैं कि उनके बच्चे दंगाई, गुंडे और बलात्कारी बनें वो बीजेपी के पास चले जाएं। केजरीवाल ने बीजेपी नेताओं को उनके सरकारी आवास पर हमले के लिए भी घेरा।
केजरीवाल ने कहा कि भाजपा 2024 का चुनाव वर्तमान मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नाम पर लड़कर दिखाए। उन्होंने कहा कि उन्हें किसी पत्रकार ने बताया कि बीजेपी वाले CM मनोहर लाल को चुनाव से पहले पद से हटा देंगे।
बोले- मेरे बेटा बदमाशी करेगा तो उसे भी नहीं छोड़ूंगा
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हरियाणा में फ्री बिजली चाहिए तो सरकार बदलनी पड़ेगी। पंजाब में हमारा स्वास्थ्य मंत्री पैसे मांग रहा था। कोई और पार्टी होती तो पार्टी फंड में पैसा जमा करवा लेती। हमने उस मंत्री को बर्खास्त कर जेल भेज दिया। दिल्ली में मेरा मंत्री राशन वाले से पैसे मांग रहा था। किसी को नहीं पता था, लेकिन मैंने अपने मंत्री को CBI के हवाले कर दिया। मेरा बेटा भी कल को बदमाशी करेगा तो उसे छोडूंगा नहीं।
आज तक दूसरी पार्टियों ने अपने किसी मंत्री को कभी जेल भेजा, क्योंकि पैसा दिल्ली तक जाता है। दिल्ली और पंजाब में भ्रष्टाचार खत्म किया। साथ ही लोगों से कहा कि नगर निकाय चुनावों में अपनी ताकत दिखाइए। निगम को भी झाड़ू से साफ करेंगे और 2024 में पूरे हरियाणा को भ्रष्टाचार से साफ करेंगे।
*पुलिस अधिकारी की मौत के बाद भी एक साल तक वूसला गया उसके डायलिसिस का बिल,जानिए पूरा मामला*
किसानों ने भाजपाइयों का घमंड तोड़ा
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हरियाणा और पंजाब के किसानों ने अंहकारी सरकार को झुका दिया। 36 बिरादरियों और सारे धर्म के लोगों ने मिलकर आंदोलन एक साल तक लड़ा। ठंड, गर्मी में किसान डटे रहे। अहंकार तो रावण का भी नहीं चला, इन्हें घमंड हो गया था। त्रेता युग में रामचंद्र ने रावण का, द्वापर युग में कृष्ण ने कंस और कलयुग में किसानों ने भाजपाइयों का घमंड तोड़ा है। हम किसान भाइयों को बधाई देना चाहते हैं।
केजरीवाल बोले कि मैं सीधा सादा छोरा हूं। मन्ने काम करना आवें, मेरे से कितना ही काम करवा लो। दिल्ली के सरकारी स्कूल शानदार हो गए। 4 लाख बच्चों ने प्राइवेट स्कूलों से नाम कटवाकर सरकारी स्कूलों में दाखिला लिया है। दो साल पहले अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप इंडिया आए। ट्रंप की पत्नी हमारे स्कूल देखने आई।
मेरे घर पर भी किया था हमला
केजरीवाल ने कहा- बीजेपी में दंगाई, लफंगे और बलात्कारी भरी पड़े हैं, ये दंगा करने वालों का सम्मान करते हैं। कुछ गुंडों ने मेरे घर पर हमला कर दिया, इन्होंने उन सारे गुंडों का सम्मान किया। यूपी में किसानों पर इनकी पार्टी वालों ने गाड़ी चढ़ा दी और बड़े-बड़े वकील खड़े कर दिए। देश में कहीं बलात्कार हो जाए, इनकी पार्टी वाले सम्मान करने पहुंच जाते हैं।
बीजेपी नेता अपने बच्चों को विदेश भेजते हैं और आप के बच्चों को दंगा करवाने के लिए तैयार करेंगे। हरियाणा में सभी पेपर लीक हो जाते हैं। पुलिस भर्ती, एचएसएससी, पटवारी, टीजीटी भर्ती, डेंटल सर्जन भर्ती का पेपर लीक हो गया। सीएम मनोहर लाल एक पेपर नहीं करवा सकते वो सरकार क्या चलाएंगे। गुजरात में भी पेपर लीक हो रहे हैं, बीजेपी की सरकार है। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में बीजेपी का नाम पेपर लीक करवाने के लिए लिखा जा रहा है।
Aluminium scrap purification Aluminium scrap rolling Metal waste repurposing plant
медучреждение комбинированного типа медицинская справка от врача где можно купить медицинскую справку